नई दिल्ली: देश में आज से लॉकडाउन-4 की शुरूआत हो गई है. लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू होगा. लॉकडाउन के बावजूद भी देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 5242 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 96 हजार 169 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3029 लोगों की मौत हो चुकी है. 36 हजार 824 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1198, गुजरात में 659, मध्य प्रदेश में 248, पश्चिम बंगाल में 238, राजस्थान में 131, दिल्ली में 160, उत्तर प्रदेश में 104, आंध्र प्रदेश में 50, तमिलनाडु में 78, तेलंगाना में 34,  कर्नाटक में 37, पंजाब में 35,  जम्मू-कश्मीर में 13, हरियाणा में 14, बिहार में 8, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 4, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है.

राज्यों को मिला जोन तय करने का अधिकार, जानिए- कौन से इलाके किस जोन में आएंगे, किस जोन में कितनी छूट?

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश2407145650
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम101412
5बिहार12624758
6चंडीगढ़191513
7छत्तीसगढ़86590
8दिल्ली100544485160
9गोवा2970
10गुजरात113794499659
11हरियाणा91056214
12हिमाचल प्रदेश80443
13जम्मू कश्मीर118357513
14झारखंड2231133
15कर्नाटक114750937
16केरल6014974
17लद्दाख43240
18मध्य प्रदेश49772403248
19महाराष्ट्र3305376881198
20मणिपुर720
21मेघालय13111
22मिजोरम110
23ओडिसा8282204
24पुद्दुचेरी1391
25पंजाब1964136635
26राजस्थान52022992131
27तमिलनाडु11224417278
28तेलंगाना155199234
29त्रिपुरा167850
30उत्तराखंड92521
31उत्तर प्रदेश42592441104
32पश्चिम बंगाल2677959238
भारत में कुल मरीजों की संख्या96169368243029
संक्रमण के मामले 13.6 दिन में हो रहे हैं दोगुने

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले तीन दिनों में दोगुने होने का समय 13.6 दिन हो गया है, जबकि पिछले 14 दिन में यह दर 11.5 दिन थी. देश में रविवार को कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि मृत्युदर गिरकर 3.1 प्रतिशत हो गई है और स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और यह 37.5 प्रतिशत हो गई है.

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 106 दिन में 80 हजार पहुंच गई, जबकि ब्रिटेन, इटली, स्पेन, जर्मनी और अमेरिका में इस संख्या पर पहुंचने में 44 से 66 दिन लगे थे. आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादर एवं नागर हवेली में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है. सिक्किम, नागालैंड, दमन और दीव, लक्षद्वीप में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें-

Lockdown-4: पहले की तरह यातायात, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, जानें आज से क्या-क्या खुलने जा रहा है?

राहुल पर सीतारमण की टिप्पणी के बाद बोलीं ऋचा चड्ढा- मजदूरों के लिए चले ट्रांसपोर्ट, बचेंगी जिंदगियां