नई दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 4987 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है.  स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 90 हजार 927 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. 34 हजार 109 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं? स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1135, गुजरात में 625, मध्य प्रदेश में 243, पश्चिम बंगाल में 232, राजस्थान में 126, दिल्ली में 129, उत्तर प्रदेश में 104, आंध्र प्रदेश में 49, तमिलनाडु में 74, तेलंगाना में 34,  कर्नाटक में 36, पंजाब में 32,  जम्मू-कश्मीर में 12, हरियाणा में 13, बिहार में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है. Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख के पार, अबतक तीन लाख से ज्यादा की मौत
क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश2355135349
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम92412
5बिहार11794537
6चंडीगढ़191513
7छत्तीसगढ़67560
8दिल्ली93333926129
9गोवा1770
10गुजरात109884308625
11हरियाणा88751413
12हिमाचल प्रदेश78433
13जम्मू कश्मीर112154212
14झारखंड2171133
15कर्नाटक109249636
16केरल5874954
17लद्दाख43220
18मध्य प्रदेश47892315243
19महाराष्ट्र3070670881135
20मणिपुर720
21मेघालय13111
22मिजोरम110
23ओडिसा7371963
24पुद्दुचेरी1391
25पंजाब1946125732
26राजस्थान49602839126
27तमिलनाडु10585353874
28तेलंगाना150997134
29त्रिपुरा167640
30उत्तराखंड88511
31उत्तर प्रदेश42582441104
32पश्चिम बंगाल2576872232
भारत में कुल मरीजों की संख्या90927341092872
लॉकडाउन-4 के लिए आज जारी होगी गाइडलाइन्स  कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए तीन चरणों में लागू 54 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म होने जा रहा है. लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू होगा और इसके लिए केन्द्र सरकार आज गाइडलाइंस जारी करेगी. पीएम मोदी ने पिछली बार राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 का एलान किया था. मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन-4 नए रंग ढंग वाला होगा. लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्य पांबदियों में अधिक छूट दिए जाने के पक्ष में हैं. राज्यों ने शर्तों के साथ और ट्रेनें चलाने, घरेलू उड़ानें शुरू करने और छोटे कारोबारियों को दुकानें खोलने की छूट देने का प्रस्ताव दिया है. बता दें कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को पहली बार 21 दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद इसे तीन मई तक और फिर 17 मई तक बढ़ा दिया गया था. यह भी पढ़ें-सच निकला अमेरिका का दावा, चीन ने पहली बार कोरोना वायरस के शुरुआती सैंपल नष्ट करने की बात मानीMP के रीवा में खाना मांग रहे प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हरियाणा में भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा