नई दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों की मौत हुई है. बड़ी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 85 हजार 940 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2752 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 हजार 153 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं? स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1068, गुजरात में 606, मध्य प्रदेश में 239, पश्चिम बंगाल में 225, राजस्थान में 125, दिल्ली में 123, उत्तर प्रदेश में 95, आंध्र प्रदेश में 48, तमिलनाडु में 71, तेलंगाना में 34,  कर्नाटक में 36, पंजाब में 32,  जम्मू-कश्मीर में 11, हरियाणा में 11, बिहार में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है. Coronavirus: दुनियाभर में 24 घंटों में 99 हजार नए केस और 5 हजार मौतें दर्ज, 46 लाख पहुंची मरीजों की संख्या
क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश2307125248
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम90412
5बिहार10184387
6चंडीगढ़191373
7छत्तीसगढ़66560
8दिल्ली88953518123
9गोवा1570
10गुजरात99314035606
11हरियाणा81843911
12हिमाचल प्रदेश76393
13जम्मू कश्मीर101351311
14झारखंड203873
15कर्नाटक105648036
16केरल5764924
17लद्दाख43220
18मध्य प्रदेश45952283239
19महाराष्ट्र2910065641068
20मणिपुर320
21मेघालय13111
22मिजोरम110
23ओडिसा6721663
24पुद्दुचेरी1391
25पंजाब193530532
26राजस्थान47272677125
27तमिलनाडु10108259971
28तेलंगाना145495934
29त्रिपुरा156420
30उत्तराखंड82511
31उत्तर प्रदेश4057216595
32पश्चिम बंगाल2461829225
भारत में कुल मरीजों की संख्या85940301532752

1 मई से 15 मई तक तेजी से बढ़े मामले

1 मई को देश में कुल मामले 35043 थे और 1147 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई थी, लेकिन 15 मई तक ये एक 81,970 तक पहुंच गए है. पिछले 15 दिनों में 46,927 मामले सामने आए है. यानी देश में मौजूदा मामलों 57.24% कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पिछले पंद्रह दिनों में आए है. इन मामलों में बढ़ोतरी तब हुई है जब देश में पिछले 50 दिनों ज्यादा वक़्त से लॉक डाउन लगा हुआ है. 1 मई से 15 मई तक 1502 लोग मरे वहीं इस संक्रमण से 1 मई से 15 मई तक मारनेवालों की बात करे तो 1502 लोगों की मौत हो चुकी. 1 मई तक 1147 मरीजों इस संक्रमण से मौत हुई थी लेकिन 15 मई तक 2649 मरीजों को मौत होगी संक्रमण के चलते. यानी देश में अब तक हुई कुल मौत में 56.70% मौतें 1 से 15 मई के बीच हुए है.

यह भी पढ़ें-

यूपी के औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत, 35 जख्मी

Coronavirus: भारत को वेंटिलेटर दान करेगा अमेरिका, डॉनल्ड ट्रंप ने कहा- हम इंडिया के साथ खड़े हैं