नई दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में 97 लोगों की मौत हुई है. वहीं, चार हजार 213 नए मामले सामने आए हैं, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 67 हजार 152 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2206 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 20 हजार 917 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 832, गुजरात में 493, मध्य प्रदेश में 215, राजस्थान में 107, दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 74, आंध्र प्रदेश में 45, पश्चिम बंगाल में 185, तमिलनाडु में 47, तेलंगाना में 30,  कर्नाटक में 31, पंजाब में 31,  जम्मू-कश्मीर में 9, हरियाणा में 10, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 6, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 2, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है.

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश198092545
3अरुणाचल प्रदेश110
4अमस63342
5बिहार6963656
6चंडीगढ़169242
7छत्तीसगढ़59490
8दिल्ली6923206973
9गोवा770
10गुजरात81942545493
11हरियाणा70330010
12हिमाचल प्रदेश55392
13जम्मू कश्मीर8613839
14झारखंड157783
15कर्नाटक84842431
16केरल5124894
17लद्दाख42210
18मध्य प्रदेश36141676215
19महाराष्ट्र221714199832
20मणिपुर220
21मेघालय13101
22मिजोरम110
23ओडिसा377683
24पुद्दुचेरी960
25पंजाब182316631
26राजस्थान38142176107
27तमिलनाडु7204195947
28तेलंगाना119675030
29त्रिपुरा15030
30उत्तराखंड68461
31उत्तर प्रदेश3467165374
32पश्चिम बंगाल193941785
भारत में कुल मरीजों की संख्या67152209172206

आज मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

पीएम मोदी आज दोपहर 3 बजे विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे. कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी. आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियो को बोलने का मौका मिलेगा, अब तक कि सबसे लम्बी बैठक होगी. सबसे ज़्यादा मरीज़ों की संख्या वाले राज्यों पर फोकस होगा. लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने से कुछ ही दिन पहले यह बैठक होने वाली है. दूसरा चरण तीन मई को समाप्त हुआ था, जबकि पहला चरण 14 अप्रैल को समाप्त हुआ था.

सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ आज बैठक करेंगी सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के सीईओ के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें कर्ज के उठाव की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के प्रयासों का हिस्सा है. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी. इसमें कर्ज लेने वालों तक ब्याज दर में कमी का फायदा पहुंचाने तथा कर्ज की किस्तों के भुगतान के लिए बैंकों की ओर से मोहलत देने की योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी. आरबीआई ने 27 मार्च को अपनी नीतिगत ब्याज दर (रेपो दर) में 0.75 प्रतिशत की बड़ी कटौती की थी. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने बैंकों से लॉकडाउन से प्रभावित कर्जदारों किस्त चुकाने में तीन महीने तक किस्तों के भुगतान में राहत देने की भी घोषणा की थी.