नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं. पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 9971 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा है. वहीं पिछले एक दिन में 287 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा करीब सात हजार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक दो लाख 46 हजार 628 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 6929 लोगों की मौत हो चुकी है. एक लाख 19 हजार 293 लोग ठीक भी हुए हैं.

भारत में रिकवरी रेट 48.20%

बता दें कि देश में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक (रिकवरी) होने की दर 48.20% है. आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता को और बढ़ा दिया है. सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 520 हो गयी है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 222 (कुल 742) हो गयी है. अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 45 लाख 24 हजार 317 है.

Coronavirus: दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 70 लाख के करीब, मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार

राज्यवार आंकड़े-

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश4510262073
3अरुणाचल प्रदेश4710
4असम23975474
5बिहार4915242530
6चंडीगढ़3092735
7छत्तीसगढ़9232664
8दिल्ली2765410664761
9गोवा267650
10गुजरात19592133161219
11हरियाणा3952213424
12हिमाचल प्रदेश4001945
13जम्मू कश्मीर3467112639
14झारखंड10004737
15कर्नाटक5213196859
16केरल180776215
17लद्दाख99481
18मध्य प्रदेश92286108309
19महाराष्ट्र82968373902969
20मणिपुर157520
21मेघालय33131
22मिजोरम2410
23ओडिसा278117168
24पुद्दुचेरी82250
25पंजाब2515209250
26राजस्थान103317501231
27तमिलनाडु3015216395251
28तेलंगाना34961710123
29त्रिपुरा747 173 0
30उत्तराखंड130342311
31उत्तर प्रदेश9733564811
32पश्चिम बंगाल77383119383
33नागालैंड107 00
34सिक्कम 7 0 0
35दादर नगर हैवेली19 1 0
भारत में कुल मरीजों की संख्या2466281192936929

भारत में महामारी को लेकर स्थिति अभी विस्फोटक नहीं- WHO

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक प्रमुख विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थिति अभी विस्फोटक नहीं है, लेकिन देश में मार्च में लागू लॉकडाउन हटाने की तरफ बढ़ने के साथ इस तरह का जोखिम बना हुआ है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या दोगुने होने का समय इस स्तर पर करीब तीन सप्ताह है. इसलिए महामारी की दिशा कई गुना बढ़ने वाली नहीं है लेकिन यह अब भी बढ़ रही है.

भारत के विभिन्न हिस्सों में महामारी का असर अलग-अलग है और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच इसमें अंतराल है. दक्षिण एशिया में, न केवल भारत में बल्कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में, घनी आबादी वाले दूसरे देशों में महामारी का रूप विस्फोटक नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा होने का खतरा हमेशा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: BJP की विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करेंगे जनसंवाद रैली

शिमला में बारिश ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, मूसलाधार बरसात से पांच मंजिला इमारत गिरी, कोई जख्मी नहीं