नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढोत्तरी हो रही है. आज संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 45 हजार 380 पहुंच गई है. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6535 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि लगातार चौथे दिन की बढोत्तरी के बाद नए मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 146 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक, अबतक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 60 हजार 491 लोग ठीक भी हुए हैं.

हर रोज सामने आ रहे हैं औसतन 6200 नए मामले

एक आकलन के मुताबिक, 20 से 25 मई के बीच हर रोज औसतन 6200 मामले सामने आ रहे हैं. अगर इसी हिसाब से मामले बढ़े तो 26 मई से 1 जुलाई के बीच 36 दिन में करीब 2 लाख 23 हजार 2 सौ नए कोरोना मामले सामने आ सकते हैं. अगर 25 मई तक के कोरोना के कुल मामलों में इसे जोड़ा जाए तो 1 जुलाई तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 62 हजार 45 पर पहुंच जाएगी.

राज्यवार आंकड़े-

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश3110189656
3अरुणाचल प्रदेश210
4असम526624
5बिहार273074913
6चंडीगढ़2381863
7छत्तीसगढ़291720
8दिल्ली140536771276
9गोवा67190
10गुजरात144606636888
11हरियाणा118476516
12हिमाचल प्रदेश223675
13जम्मू कश्मीर166880923
14झारखंड3771484
15कर्नाटक218270544
16केरल8965325
17लद्दाख52430
18मध्य प्रदेश68593571300
19महाराष्ट्र52667157861695
20मणिपुर3940
21मेघालय14121
22मिजोरम110
23ओडिसा14386497
24पुद्दुचेरी41120
25पंजाब2060189840
26राजस्थान73003951167
27तमिलनाडु170828731118
28तेलंगाना1920116456
29त्रिपुरा1941650
30उत्तराखंड349583
31उत्तर प्रदेश65323581165
32पश्चिम बंगाल38161414278
भारत में कुल मरीजों की संख्या145380604914167
पिछले 24 घंटों में दुनियाभर में 90 हजार नए मामले सामने आए बता दें कि दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे में 90,128 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 3,096 का इजाफा हो गया. जबकि इससे एक दिन पहले 2,826 लोगों की मौत हुई थी. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 55 से ज्यादा लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 47 हजार 613 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 23 लाख 61 हजार 092 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 74 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 41 लाख है.

यह भी पढें-

महाराष्ट्र में शिवसेना, NCP और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर खतरा, शरद पवार ने की राज्यपाल से मुलाकात

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटों में दुनियाभर में 90 हजार नए मामले सामने आए, तीन हजार की हुई मौत