नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढोत्तरी हो रही है. लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6767 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 147 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक एक लाख 31 हजार 868 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3867 लोगों की मौत हो चुकी है. 54 हजार 441 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1577, गुजरात में 829, मध्य प्रदेश में 281, पश्चिम बंगाल में 269, राजस्थान में 160, दिल्ली में 231, उत्तर प्रदेश में 155, आंध्र प्रदेश में 56, तमिलनाडु में 103, तेलंगाना में 49,  कर्नाटक में 42, पंजाब में 39,  जम्मू-कश्मीर में 21, हरियाणा में 16, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 4, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है.

राज्यवार आंकड़े-

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश2757180956
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम329554
5बिहार238065311
6चंडीगढ़2251793
7छत्तीसगढ़214640
8दिल्ली129106267231
9गोवा55160
10गुजरात136646169829
11हरियाणा113175016
12हिमाचल प्रदेश185613
13जम्मू कश्मीर156977421
14झारखंड3501414
15कर्नाटक195960842
16केरल7955154
17लद्दाख49430
18मध्य प्रदेश63713267281
19महाराष्ट्र47190134041577
20मणिपुर2940
21मेघालय14121
22मिजोरम110
23ओडिसा12694977
24पुद्दुचेरी26100
25पंजाब2045187039
26राजस्थान67423786160
27तमिलनाडु155127491103
28तेलंगाना1813106549
29त्रिपुरा1891530
30उत्तराखंड244562
31उत्तर प्रदेश60173406155
32पश्चिम बंगाल34591281269
भारत में कुल मरीजों की संख्या131868544413867
यह भी पढ़ें-

क्या कोरोना से लड़ने में सरकारी तंत्र फेल रहा, समझिए- लॉकडाउन से फायदा या फजीहत?

Coronavirus: दिल्ली सरकार के विज्ञापन पर विवाद, ‘सिक्किम’ को बताया भारत से अलग