देश में जारी लॉकडाउन के बीच अरुणाचल प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बच्ची अपने पिता को घर से बाहर निकलने को मना करते हुए नजर आ रही है. 15 सेकंड के इस वीडियो को वहां के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है.
पिता-बेटी के भावुक पल को मुख्यमंत्री ने किया साझा
कोरोना वायरस के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन का एलान किया गया है. भारत में 25 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है. इस बीच मासूम बच्ची अपने पिता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करती हुई नजर आती है. जैसे ही मासूम बच्ची के पिता ने दफ्तर जाने की बात कही बच्ची ने घर का दरवाजा बंद कर लिया. उसने अपने पिता से प्रधानमंत्री की अपील का हवाला दिया. पिता और बेटी के इस भावुक पल को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीटर पर शेयर किया है.
