जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 100 हो गयी है. इस बीच, 26 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,453 हो गयी है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अजमेर जिले में एक और संक्रमित की मौत हो गयी. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 100 हो गयी है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे.

इस बीच, राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले आए. जिनमें जयपुर में छह, पाली में पांच और उदयपुर, झालावाड़ और अजमेर में दो-दो नये मामले शामिल हैं. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है.

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमण के कुल 56,342 मामले सामने आए हैं, जिसमें 16,539 मरीज ठीक हुए हैं और 1,886 मौतें हुई हैं. एक दिन में 3390 मरीज बढ़े हैं और 103 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 1274 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं. रिकवरी रेट 29.35 फीसदी और मौत की दर 3.34 फीसदी है.

ये भी पढ़ें-

ABP e Shikhar Sammelan: नितिन गडकरी बोले- इस वक्त आर्थिक लड़ाई अहम, काम शुरू हुए हैं, रोजगार भी देंगे

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 16 मजदूरों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजे का एलान