एक्सप्लोरर

तिहाड़ जेल पर भी कोरोना का साया, 12 दिनों में 68 कैदी और 11 जेलकर्मी संक्रमित

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना ग्राफ को देखते हुए तिहाड़ की सभी जिलों में विशेष सावधानी बरती जा रही है और इस सावधानी के तहत यदि किसी कैदी या जेलकर्मी को थोड़े से भी लक्षण सामने आते हैं तो तत्काल उनका टेस्ट कराया जाता है.

नई दिल्ली: पूरी दिल्ली में मंडराता कोरोना का साया एक बार फिर तिहाड़ जेल पर भी पड़ गया है. मात्र 12 दिनों के भीतर तिहाड़ जेल के 68 कैदी और 11 जेलकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इनमें मंडोली जेल की जेल अधीक्षक समेत तिहाड़ जेल के 2 डॉक्टर भी शामिल हैं. ऐसे में तिहाड़ जेल के भीतर कैदियों के परिजनों से होने वाली आमने-सामने की मुलाकातों पर प्रतिबंध और बढ़ाया जा सकता है. यह प्रतिबंध अभी तक 15 अप्रैल तक लागू था.

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना ग्राफ को देखते हुए तिहाड़ की सभी जिलों में विशेष सावधानी बरती जा रही है और इस सावधानी के तहत यदि किसी कैदी या जेलकर्मी को थोड़े से भी लक्षण सामने आते हैं तो तत्काल उनका टेस्ट कराया जाता है. अगर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उन्हें आइसोलेट कर दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती भी कराया जाता है.

तिहाड़ जेल महानिदेशक के मुताबिक 14 अप्रैल 2021 तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक तिहाड़ जेल में अब तक कुल 190 कैदियों को कोरोना हुआ. इनमें से दो कैदियों की मौत हो गई जबकि वर्तमान में 67 कैदी अभी भी कोरोना पीड़ित है. वहीं 2 अप्रैल 2021 को कोरोना पीड़ितों की संख्या मात्र 10 थी. इसी प्रकार 2 अप्रैल 2021 को तिहाड़ जेल में एक भी जेलकर्मी को कोरोना वायरस नहीं था.

जेलकर्मी भी कोरोना संक्रमित

कोरोना काल के दौरान 2 अप्रैल तक कुल 293 जेल कर्मचारियों को कोरोना वायरस हुआ था लेकिन वह सभी ठीक हो गए थे. इसके बाद कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच मात्र 12 दिनों में तिहाड़ जेल के 11 जेलकर्मी कोरोना पीड़ित हो गए हैं. जिनमें मंडोली जेल नंबर 12 की जेल अधीक्षक अनीता दयाल समेत जेल के 2 डॉक्टर भी शामिल है.

वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोरोना खतरे के मद्देनजर तिहाड़ जेल में 5 अप्रैल से कैदियों के परिजनों से आमने-सामने होने वाली मुलाकातों पर रोक लगा दी थी. उस समय तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि इस आदेश की 15 दिनों बाद समीक्षा की जाएगी और अगर हालात बेहतर होंगे तो कैदियों और उनके परिजनों की मुलाकातें फिर से प्रारंभ करा दी जाएंगी.

जेल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल वर्तमान में जो हालात चल रहे हैं उन्हें देखते हुए कैदियों से उनके परिजनों की होने वाली मुलाकातों पर प्रतिबंध और आगे तक बढ़ाया जा सकता है. तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक तिहाड़ जेल में कोरोना से निपटने की पूरी रणनीति तैयार की गई है और इसके तहत समय-समय पर कैदियों की स्वास्थ्य चेकिंग आदि कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें:
गुजरात में कोरोना से बिगड़े हालात, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर लगी एंबुलेंस की कतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
सिरमौर में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट के बाद फटा सिलेंडर
सिरमौर में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट के बाद फटा सिलेंडर
Happy Patel First Review: आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, एंटरटेनमेंट से भरपूर है वीर दास की ये फिल्म
आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, जानें- कैसी है ये फिल्म

वीडियोज

Green Power, Green Profits! Budget 2026 में EV और Renewable Sector का धमका | Paisa Live
Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : वोटर्स ने लगाया EVM मशीन बंद होने का आरोप । Fadnavis
Budget 2026 में बड़ा धमाका | Stand-Up India II से मिलेगा ₹2 करोड़ तक Loan | Paisa Live
Trump के फैसलों से हिली Reliance | ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट या निवेश का मौका? | Paisa Live
Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
सिरमौर में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट के बाद फटा सिलेंडर
सिरमौर में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट के बाद फटा सिलेंडर
Happy Patel First Review: आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, एंटरटेनमेंट से भरपूर है वीर दास की ये फिल्म
आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, जानें- कैसी है ये फिल्म
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
लड़की के नाम कार खरीदने पर मिलता है स्पेशल डिस्काउंट, डाउन पेमेंट भी रह जाती है आधी
लड़की के नाम कार खरीदने पर मिलता है स्पेशल डिस्काउंट, डाउन पेमेंट भी रह जाती है आधी
पानी कम पीते हैं तो हो जाएगी ये बीमारी, इसमें अचानक उठता है पेट में तेज दर्द और...
पानी कम पीते हैं तो हो जाएगी ये बीमारी, इसमें अचानक उठता है पेट में तेज दर्द और...
और घुमाओ ऑफिस की लड़की... मैच देखने गया था कपल, कैमरे ने खोल दी सबके सामने पोल; वीडियो वायरल 
और घुमाओ ऑफिस की लड़की... मैच देखने गया था कपल, कैमरे ने खोल दी सबके सामने पोल; वीडियो वायरल 
Embed widget