नई दिल्ली: अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सवा छह लाख के पार पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 25 हजार 544 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 18213 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 79 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20 हजार 903 नए मामले सामने आए और 379 मौतें हुई.

देश में 2 जुलाई तक कुल 92 लाख 97 हजार 749 कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं. इसमें से 2 लाख 41 हजार 576 टेस्ट कल हुए.

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,833,698), ब्राजील (1,501,353), रूस (661,165) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

राज्यवर आंकड़ें
क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार109510
2आंध्र प्रदेश160977313198
3अरुणाचल प्रदेश195661
4असम9013610612
5बिहार10471802077
6चंडीगढ़4503896
7छत्तीसगढ़3013238514
8दिल्ली92175630072864
9गोवा14827344
10गुजरात33913245931886
11हरियाणा1550911019251
12हिमाचल प्रदेश101462810
13जम्मू कश्मीर78494974115
14झारखंड2584198315
15कर्नाटक180168334272
16केरल4753264025
17लद्दाख9907301
18मध्य प्रदेश1410610815589
19महाराष्ट्र1866261011728178
20मणिपुर12796170
21मेघालय56421
22मिजोरम1621260
23ओडिशा7545550227
24पुद्दुचेरी80233112
25पंजाब57844144152
26राजस्थान1866214948430
27तमिलनाडु98392560211321
28तेलंगाना185709069275
29त्रिपुरा143511461
30उत्तराखंड2984240542
31उत्तर प्रदेश2482517221735
32पश्चिम बंगाल1981913037699
भारत में कुल मरीजों की संख्या62554437989218213
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 27 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 77 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. ये भी पढ़ें-दुनिया में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 5 हजार की मौतअमेरिका में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 53 हजार नए मामले, अबतक 1.31 लाख की मौत