नई दिल्ली: अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़ें पांच लाख के करीब पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 5 लाख 49 हजार 48 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 16,487 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 20 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14 हजार 516 नए मामले सामने आए और 375 मौतें हुईं.

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,637,039), ब्राजील (1,345,254), रूस (634,437) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार76450
2आंध्र प्रदेश132415908169
3अरुणाचल प्रदेश182601
4असम7206508810
5बिहार9212711860
6चंडीगढ़4293366
7छत्तीसगढ़2662209113
8दिल्ली83077526072623
9गोवा11984783
10गुजरात31320228001808
11हरियाणा138298917223
12हिमाचल प्रदेश9165299
13जम्मू कश्मीर7093431694
14झारखंड2364179312
15कर्नाटक131907507207
16केरल4189215222
17लद्दाख9635861
18मध्य प्रदेश1318610084557
19महाराष्ट्र164626865757429
20मणिपुर11854550
21मेघालय47421
22मिजोरम148550
23ओडिशा6614474321
24पुद्दुचेरी61922110
25पंजाब52163526133
26राजस्थान1727113611399
27तमिलनाडु82275455371079
28तेलंगाना144195172247
29त्रिपुरा134610791
30उत्तराखंड2823201838
31उत्तर प्रदेश2214714808660
32पश्चिम बंगाल1728311193639
भारत में कुल मरीजों की संख्या54831832172316475

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 10 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 68 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-भारत-चीन विवाद में BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री, राहुल गांधी का नाम लिए बिना दिया विवादित बयानदिल्ली को टिड्डियों से फिलहाल मिली राहत, आगरा की ओर बढ़ा टिड्डी दल, अबतक खेती को खास नुकसान नहीं