नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में कई लोगों का रोजगार चला गया. अब एक और बुरी खबर है. भारतीय रेलवे ने नई भर्तियों पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है.

भारतीय रेलवे के फैसले के मुताबिक 50 फीसद पदों को सरेंडर किया जाएगा. रेलवे की तरफ से जारी बयान में साफ कहा गया है कि अब अगले आदेश तक नये पदों की बहाली नहीं होगी. हालांकि एक इस दौरान सुरक्षा संबंधी पदों पर बहाली की छूट दी गई है.

रेलवे के इस आदेश के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि क्या लोगों की नौकरी चली जाएगी. इसको लेकर रेलवे की तरफ से सफाई दी गई है. भारतीय रेलवे ने एक सर्कुलर जारी किया है. रेलवे के मानव संसाधन विकास के महानिदेशक आनंद एस. खाती ने बताया 'रेलवे में न तो किसी की नौकरी जा रही है और न ही भर्तियां कम की जा रही हैं.

बता दें कि रेलवे में साल 2018 और 2019 की भर्तियां पहले की तरह जारी रहेगी. ट्रेनों के संचालन व रखरखाव के लिए सुरक्षा श्रेणी की नौकरियां सरेंडर नहीं की जाएंगी. सुरक्षा वाले 50 फीसद पदों को सरेंडर करना होगा.

फिलहाल 2.90 लाख पद रिक्त हैं, जिनमें से 1.40 लाख से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. खाती ने कहा कि रेलवे के कर्मचारियों की मल्टी स्किलिंग की जा रही है, ताकि उनका उपयोग जरूरत के मुताबिक दूसरी जगहों पर किया जा सके.