नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना दिवस के मौके पर यानी 28 दिसम्बर को नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन करने की तैयारी में है. इसके बाद कांग्रेस पार्टी का नया पता "9 कोटला मार्ग" होगा. सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर नए कांग्रेस मुख्यालय का नाम 'इंदिरा भवन' रखा जाएगा. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इसका उद्घाटन करेंगी. फिलहाल पिछले चार दशकों से कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड पर स्थित है.
कांग्रेस के नए मुख्यालय की छः मंजिला इमारत बन कर तैयार हो चुकी है. हालांकि अभी इसे फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने बताया कि "28 दिसम्बर को स्थापना दिवस के मौके पर नए मुख्यालय का उद्घाटन हो जाएगा. इसके बाद जल्द से जल्द पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा."
कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय का नया पता 9, कोटला मार्ग होगा. ये जगह आईटीओ से रेलवे स्टेशन जाने के रास्ते में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है. कांग्रेस मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही बीजेपी का भी नया मुख्यालय भी है जिसका उद्घाटन फरवरी 2018 में किया गया था. बीजेपी के मुख्यालय का पता है 6A, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग. यानी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों का राष्ट्रीय कार्यालय एक ही सड़क पर होगा.
नए कांग्रेस मुख्यालय का एक दरवाजा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भी बना है लेकिन मुख्य दरवाजा कोटला रोड पर खुलेगा. इसलिए कांग्रेस मुख्यालय का पता दीन दयाल उपाध्याय मार्ग ना होकर कोटला मार्ग होगा. जानकार बताते हैं कि ऐसा सोच समझकर किया गया है क्योंकि कांग्रेस को आरएसएस-बीजेपी से जुड़े नेता के नाम से दिक्कत थी. दीन दयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक थे जो 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी.
आपको बता दें कि पिछले चार दशकों से कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली के 24, अकबर में स्थित है. ये पता इतना प्रचलित है कि कई बार कांग्रेस मुख्यालय की जगह लोग "24 अकबर रोड" कह देते हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास 10, जनपथ कांग्रेस ऑफिस के ठीक बगल में है. कांग्रेस मुख्यालय के बगल के बंगले में कांग्रेस सेवा दल का कार्यालय है. जबकि यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का दफ्तर 5, रायसीना रोड पर है. इन बंगलो को खाली करने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय कई बार नोटिस दे चुका है. कांग्रेस के नए मुख्यालय में पार्टी से जुड़े अन्य संगठन जैसे यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल आदि का भी कार्यालय बनेगा.
ये भी पढ़ें
दिल्लीः मोदी सरकार ने मानी किसानों की 5 मांगें, फिलहाल खत्म हुआ प्रदर्शनमिलान के बाद 99.99% से ज्यादा वीवीपैट और ईवीएम के नतीजे पाए गए एक समान- चुनाव आयोगMaharashtra Assembly Election Opinion Poll: जानें- महाराष्ट्र में सीएम की पसंद कौन ?ओपिनियन पोल के नतीजों से गदगद मनोहर लाल खट्टर बोले- अनाड़ी कहने वाले अब राजनीति का खिलाड़ी कहते हैंAssembly Election 2019 Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा