एक्सप्लोरर

Uttarakhand Congress Crisis: हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, राहुल गांधी के घर हुई मीटिंग में सुलझा विवाद

Uttarakhand Assembly Election 2022: राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक के बाद एलान किया गया कि कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, हालांकि CM पद का फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा.

Uttarakhand Election 2022: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) की नाराजगी दूर हो गई है. उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) के सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद एलान किया गया कि कांग्रेस हरीश रावत (Harish Rawat) के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, हालांकि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा.

उत्तराखंड कांग्रेस के संकट (Uttarakhand Congress Crisis) को खत्म करने के लिए राहुल गांधी (Rahu Gandhi) द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) ने कहा कि प्रचार समिति प्रमुख हरीश रावत (Harish Rawat) के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल का जवाब देते हुए हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि कांग्रेस में परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री का चयन चुनाव के बाद आलाकमान करता है.

कांग्रेस जीते यही मेरी इच्छा

एबीपी न्यूज से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा, "राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सबसे बात कर आदेश दिया है कि कैम्पेन कमिटी प्रमुख के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. कांग्रेस की परंपरा है कि पार्टी अध्यक्ष मुख्यमंत्री तय करते हैं. कांग्रेस जीते यही मेरी इच्छा है." ट्वीट में खड़े किए गए सवालों को लेकर पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा कि जो रुकावटें थीं, उसे नेतृत्व के सामने रखा है. उन्हें दूर करने का काम नेतृत्व का है. नकारात्मक चीजों के खिलाफ संन्यास की बात की थी, उम्मीद करता हूं कि सब सकारात्मक हो. पार्टी में अपने विरोधी गुट पर तंज कसते हुए रावत ने कहा, "जो लोग कहते थे 2022 से हमें मतलब नहीं हमारी बारी 2027 में है वो सब भी साथ हैं".

ढाई घंटे चली मीटिंग

ढाई घंटे चली बैठक के बाद के बाद, जहां रावत खेमा उत्साहित नजर आया, वहीं नेता विपक्ष प्रीतम सिंह और प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी सधे अंदाज में एकजुटता की बात दोहराई. जहां प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरा कोई गुट नहीं है. प्रचार समिति के प्रमुख चुनाव का नेतृत्व करते हैं. वहीं देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) ने कहा कि हरीश रावत ने कभी मुख्यमंत्री की बात नहीं कही. जो मतभेद था वो सुलझ गया है.

पार्टी ने बनाया चुनाव का चेहरा

हरीश रावत (Harish Rawat) मुख्यमंत्री का चेहरा बनना चाहते हैं, लेकिन पार्टी ने फिलहाल उन्हें चुनाव का चेहरा बना दिया है. चुनाव में चेहरा बनाए जाने के अलावा संगठन और टिकटों में भी रावत की पूछ बढ़ेगी. साफ है कि कांग्रेस आलाकमान को मालूम है कि हरीश रावत जैसे लोकप्रिय और वरिष्ठ नेता की नाराजगी को दरकिनार कर उत्तराखंड चुनाव जीतना मुमकिन नहीं होगा. रावत की नाराजगी तभी दूर हो गई थी, जब उनके बगावती ट्वीट के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उनसे बात की थी. अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रावत के नेतृत्व पर मुहर लगा दी. सवाल यह है कि क्या रावत विरोधी खेमा चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाएगा? 70 सदस्यीय विधानसभा में 2017 में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget