कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है. हालांकि उन्होंने इस बार सरकार को घेरने के अलावा नीट पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे छात्रों की जमकर तारीफ की है. इससे पहले उन्होंने गुरुवार (23 जुलाई) को पाकिस्तानी उर्दू शायर मुनीर नियाजी के एक मशहूर शेर का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि सरकार का जवाब बहुत देर से आया है.

Continues below advertisement

इस बार शशि थरूर ने छात्रों की तारीफ करते हुए एक कविता शेयर की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा हमें इन बच्चों से नाव पार लगाने का जज्बा सीखना होगा. कविता के जरिए कांग्रेस के दिग्गज नेता का कहना है कि सरकार के विरोध प्रदर्शन को रोकने की इतनी कोशिशों के बाद भी छात्रों का हौसला नहीं टूटा है, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने जैसी घटनाओं के बावजूद बच्चे डरे नहीं और इन्होंने डटकर सामना किया.  

Continues below advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है, इसमें आए दिन छात्रों और लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस प्रदर्शन के जरिए भारत के जेन-जी के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान छात्रों की क्रिएटिविटी देख हर कोई हैरान रह जा रहा है. युवाओं में प्रदर्शन को लेकर जोश अबतक बना हुआ है. 

शशि थरूर ने ये कविता पोस्ट की है-

सीखने होंगे हुनर बच्चों सेइनसे, ये जज़्बा भी लेना होगागर लगानी है नाव पार हमेंहमें, बड़े हौसले से खेना होगाजब अंधेरा लगा घना इनकोये जरा सा भी तो ना घबराएचांद पकड़ा बस अपनी उंगली सेचांद को धरती पे ही ले आए …

बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर कई बार अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर डटकर मोदी सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में खड़े दिखे हैं लेकिन नीट पेपर लीक को लेकर उन्होंने मोदी सरकार और खासकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा है. इससे पहले पीएम मोदी के एक्स पोस्ट पर पाकिस्तानी शायर मुनीर नियाजी का शेर लिखकर जमकर कटाक्ष किया था.

ये भी पढ़ें

'धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी होगी चर्चा', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी शर्त