एक्सप्लोरर

'हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप के बाद भी ऐसे हालात', ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ तो क्या बोले मणिशंकर अय्यर?

Mani Shankar Aiyar on Foreign Policy: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने टैरिफ, पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के मामले को लेकर मोदी सरकार को घेरा.

अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को भारत की विदेश नीति पर बात की. उन्होंने कहा कि हमें दुनिया को यह दिखाना है कि हम स्वतंत्र हैं और किसी की दोस्ती के पीछे भाग नहीं रहे हैं. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह हम दोनों देशों (अमेरिका और भारत) के हित में है. हमारी नीति यह नहीं है कि हम चीन से एक प्रकार का संबंध रखें और अमेरिका से बिल्कुल विपरीत. यह कूटनीति नहीं होती.

ट्रंप के लिए बड़े आयोजन किए, हमें क्या मिला- अय्यर
उन्होंने कहा कि 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' जैसे बड़े आयोजनों के बावजूद आज के हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान की प्रशंसा की जा रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि उसके फील्ड मार्शल की प्रशंसा हो रही है, जिसने खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर दिया है. अमेरिका भारत से गले मिल रहा है, लेकिन पाकिस्तान से हैंडशेक कर रहा है. ऐसे में गले मिलने से हमें क्या फायदा?

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि 2014 के बाद हमने कूटनीतिक दिशा में कुछ गलतियां कीं. हमने कोशिश की कि पाकिस्तान को एक चेहरा दिखाएं, चीन को दूसरा, रूस के लिए अलग नीति अपनाएं और यूरोप के लिए अलग. अमेरिका को कोई दूसरा चेहरा दिखाएं, लेकिन इस तरह की बिखरी रणनीति से कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता.

उन्होंने कहा कि हालांकि गाजा में जो हो रहा है, उस नरसंहार के बावजूद हमने अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगी इजरायल का खुलकर समर्थन किया. उनके खिलाफ कुछ कहने या वोट करने के लिए हम तैयार नहीं हैं, लेकिन इसका परिणाम क्या रहा, हमें क्या मिला?

सिर्फ इस देश ने माना पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज ट्रंप कह रहे हैं कि दुनिया का सबसे अधिक टैरिफ भारत में हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैं ही अमन लाया. इसको पाकिस्तान मान रहा है, जबकि भारत नहीं मान रहा. भारत का रुख है कि हमने ही खुद किया. ऐसे में सारा दंड हम खुद महसूस कर रहे हैं और सारा फायदा पाकिस्तान महसूस कर रहा है.

उन्होंने कहा कि इजरायल को छोड़कर कोई भी ऐसा देश नहीं है जो कहे कि पहलगाम आतंकी घटना के पीछे पाकिस्तान है. पहलगाम आतंकी हमले के दो दिन के अंदर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग हुई, जिसमें चीन एक स्थायी सदस्य है और पाकिस्तान अस्थायी सदस्य. मीटिंग में पहलगाम आतंकी हमले का खंडन किया गया, लेकिन यह नहीं बताया कि इसके पीछे कौन है. हमले के पीछे पाकिस्तान जिम्मेदार है, हम इसका सबूत नहीं पेश कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Fact Check: 'पीएम मोदी ने थैंक यू तक नहीं कहा', अमेरिकी टैरिफ पर ट्रंप का पोस्ट वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अंतरिक्ष के लिए भारत की बड़ी तैयारी, 2040 में चंद्रमा पर उतारेगा इंसान, संसद में सरकार ने और क्या बताया?
अंतरिक्ष के लिए भारत की बड़ी तैयारी, 2040 में चंद्रमा पर उतारेगा इंसान, संसद में सरकार ने और क्या बताया?
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Advertisement

वीडियोज

चुनाव करीब..Yogi सरकार को याद आए घुसपैठिए? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
मौलाना मदनी को जिहाद पसंद है !
'जिहाद' वाला पाठ फैलाएंगे फसाद?
कोयला खदान पर छिड़ा संग्राम,  ग्रामीण ने पुलिस को खदेड़ा!
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | KFH
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंतरिक्ष के लिए भारत की बड़ी तैयारी, 2040 में चंद्रमा पर उतारेगा इंसान, संसद में सरकार ने और क्या बताया?
अंतरिक्ष के लिए भारत की बड़ी तैयारी, 2040 में चंद्रमा पर उतारेगा इंसान, संसद में सरकार ने और क्या बताया?
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Year Ender 2025: बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Blood Formation Process: इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
Embed widget