नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. हाल ही में दुनिया के कई प्रमुख अर्थशास्त्रियों द्वारा भारत के आर्थिक विकास से जुड़े आंकड़ों में "राजनीतिक हस्तक्षेप" पर चिंता जताए गई है. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वो रोजगार पर सच्चाई और अपनी विफलता छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "नरेंद्र मोदी सच छिपाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि रोजगार से जुड़े आंकड़े कहीं सार्वजनिक न हो जाएं." खबरों के मुताबिक, अर्थशास्त्रियों और समाज शास्त्रियों ने आर्थिक आंकड़ों में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता जतायी है. कुल 108 विशेषज्ञों ने एक संयुक्त बयान में सांख्यिकी संगठनों की 'संस्थागत स्वतंत्रता' बहाल करने का आह्वान किया है.

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों में संशोधन करने तथा एनएसएसओ द्वारा रोजगार के आंकड़ों को रोक कर रखे जाने के मामले में पैदा हुये विवाद के मद्देनजर यह बयान आया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. विपक्ष लगातार पीएम मोदी को बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रहा है.

न्यूजीलैंड: मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत, बाल-बाल बचे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी