एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu: पार्टी नेताओं से अनबन की खबरों के बीच सीएम भगवंत मान से मुलाकात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh Sidhu: आधिकारिक तौर पर ये बताया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की भगवंत मान से ये मुलाकात पंजाब की आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर है.

Navjot Singh Sidhu Meeting with Bhagwant Mann: पंजाब चुनावों में हार के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पार्टी के खिलाफ जाते दिखे हैं. इसे लेकर पार्टी नेताओं की तरफ से उनका विरोध भी शुरू हो चुका है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर पाला बदल सकते हैं. इसी बीच अब सिद्धू सोमवार 9 मई को पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात करने जा रहे हैं. उन्होंने खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है. 

आर्थिक सुधारों को लेकर मुलाकात?
हालांकि आधिकारिक तौर पर सिद्धू की तरफ से ये बताया गया है कि उनकी भगवंत मान से ये मुलाकात पंजाब की आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर है. उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास एक ईमानदार सामूहिक प्रयास से ही संभव है. सिद्धू जिस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं, उसी दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी है. इस बैठक में चिंतन शिविर के लि एजेंडा तय किया जाएगा.

सोनिया तक पहुंच चुकी है शिकायत  

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस नेताओं के बीच एक बार फिर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सिद्धू के हालिया बयानों से कई नेता उनसे नाराज हैं. कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि सिद्धू खुद को पार्टी से ऊपर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. 

चौधरी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि सिद्धू ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की लगातार आलोचना की, जबकि उन्हें ऐसा करने से मना किया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदया, सिद्धू को खुद को पार्टी से ऊपर दिखाने और पार्टी अनुशासन भंग करने के संबंध में दूसरों के लिये उदाहरण बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती. इसलिए, यह सिफारिश की जाती है कि सिद्धू से इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए.’’

सिद्धू ने दिया था जवाब 
अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग किये जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने इसका जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि वो जवाब देने के लिये सही समय का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सिद्धू ने अपने ट्वीट में कही गई बातों का कोई संदर्भ तो नहीं दिया, लेकिन इसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी गई चौधरी की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा गया.

ये भी पढ़ें:

‘हनुमान चालीसा पढ़ना अगर गुनाह है तो 14 दिन नहीं, 14 साल सजा को तैयार’, नवनीत राणा का सीएम उद्धव पर बड़ा हमला, जानें 10 बातें

Gyanvapi Mosque Issue: ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, याचिका दायर करने वालीं राखी सिंह ले रहीं केस वापस, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन
TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन
NDA की सहयोगी नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में शामिल होंगे TMC के सभी बागी सांसद, काकोली घोष दस्तीदार ने किया कंफर्म
NDA की सहयोगी नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में शामिल होंगे TMC के सभी बागी सांसद: काकोली घोष
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन मुस्तैद, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन मुस्तैद, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
IND vs PAK Women: ऋचा घोष ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
ऋचा घोष ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ओमान तट के पास आखिर कैसे डूब गया भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें पूरा घटनाक्रम
ओमान तट के पास कैसे डूबा भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें इसके पीछे बड़ी वजह
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
Embed widget