राघव चड्ढा, संदीप दीक्षित समेत आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है. इनमें से चार सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो गए. AAP में पड़ी इस फूट पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है. कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी की वॉशिंग मशीन फिर से सक्रिय हो गई है, साथ ही मोदी वॉशिंग पाउडर भी.
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जो लोग खुद को सदाचार, ईमानदारी और विचारधारा के आदर्श के रूप में पेश करते थे, वे अब बुरी तरह बेनकाब हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों से भगवंत मान नाराज, विधायकों को लेकर आएंगे दिल्ली, उठाएंगे ये बड़ा कदम
राघव चड्ढ का ऐसान
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि वे और पार्टी के पांच अन्य राज्यसभा सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं. इस घोषणा के साथ ही उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के कुल 10 सांसदों में से 7 सांसद भाजपा में विलय की प्रक्रिया में हैं. राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संविधान के नियमों के अनुसार अगर किसी पार्टी के दो-तिहाई सांसद एक साथ दूसरी पार्टी मेजाने का फैसला करेंगे तो उसे वैध विलय माना जाता है. चड्ढा ने जिन अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने की बात कही थी, उनमें हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल के नाम शामिल थे.
ये भी पढ़ें: यूपी के गाजीपुर में लड़की की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ऐसे हालात में न्याय मांगा नहीं जाता, बल्कि....
