एक्सप्लोरर

Pawan Khera Arrested: पवन खेड़ा गिरफ्तार, असम ले जाने की हो रही तैयारी, कांग्रेस बोली- तानाशाही का दूसरा नाम...

Delhi Police: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर असम लेकर जाया जाएगा.

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुरुवार (23 फरवरी) सुबह कथित तौर पर दिल्ली से छत्तीसगढ़ जाने से रोक दिया गया. इसे लेकर पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर खेड़ा को हिरासत में लेने की कोशिश की गई. वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने कहा है कि पवन खेड़ा को रायपुर न ले जाने के निर्देश मिले थे. 

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर विवादित बयान दिया था. जानकारी के मुताबिक इसके खिलाफ लखनऊ में मामला भी दर्ज किया गया था. अब पवन खेड़ा पर इस एक्शन को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस ने बताया कि खेड़ा रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठ चुके थे फिर उन्हें सामान  की जांच कराने के बहाने उतरने को कहा गया. 

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि असम पुलिस वारंट लेकर एरपोर्ट पहुंची थी. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि यह कैसी मनमानी है? क्या कोई कानून का राज है? यह किस आधार पर और किसके आदेश से किया जा रहा है?

वहीं, अब सूत्रों से खबर सामने आ रही है कि असम पुलिस के कहने पर दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर रोका है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे तानाशाही बताया है. उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से रायपुर की फ्लाइट से पवन खेड़ा को उतारा गया. तानाशाही का दूसरा नाम 'अमितशाही' है. मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है. हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे. 

'अधिवेशन से पहले बीजेपी की हरकत'

कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया है. कांग्रेस का कहना है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे. सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतरने को कहा गया. ये तानाशाही रवैया है. तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ईडी के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया. 

कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस मामले को लेकर रोष जताया है. के सी वेणुगोपाल ने भी ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार गुंडों के झुंड की तरह काम कर रही है. पवन खेड़ा को एआईसीसी प्लेनरी में शामिल होने से रोकनी की कोशिश की जा रही है. उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है. 

अशोक गहलोत ने इस मामले को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया. ऐसी कौनसी इमरजेंसी थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर ये काम किया? पहले रायपुर में ईडी के छापे और अब ऐसा कृत्य बीजेपी की बौखलाहट दिखाता है. यह निंदनीय है. 

पवन खेड़ा ने इस मामले में कहा कि उन्हें बताया गया कि वे उनका सामान देखना चाहते हैं. उन्होंने बताया भी कि उनके पास एक हैंडबैग के अलावा कुछ नहीं है. जब वह फ्लाइट से नीचे उतरे तो उनसे कहा गया कि वह नहीं जा सकते और डीसीपी आएंगे. 

ये भी पढ़ें: 

Supreme Court: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैसे बदल रहा सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही, समझना होगा आसान, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget