एक्सप्लोरर

Congress Election: गुलाम नबी आजाद से मिले हुड्डा और चव्हाण, क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में उतरेंगे असंतुष्ट नेता?

Congress Chief Election: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से गुलाम नबी आजाद पर पार्टी के नेता निशाना साध रहे हैं, लेकिन उनके पुराने साथी साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

Congress G-23 Meeting News: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के घर जी-23 नेताओं की बैठक के कयास लगाए जा रहे हैं. चर्चा है कि कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की तरफ से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारा जा सकता है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Hooda) और पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने मंगलवार को गुलाम नबी आजाद से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की है.

तीनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली है. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जहां गुलाम नबी आजाद पर पार्टी के बाकी नेता निशाना साध रहे हैं, वहीं उनके पुराने साथी साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- शिष्टाचार भेंट थी

पृथ्वीराज चव्हाण ने एबीपी न्यूज से (ऑफ कैमरा) कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी. उनका इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है, उस पर चर्चा हुई है. पार्टी अध्यक्ष चुनाव को लेकर चव्हाण ने कहा कि हमें खुशी है कि चुनाव के तारीखों का एलान हो गया है. इसको लेकर रणनीति का खुलासा नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि अभी समय है.

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री 73 वर्षीय आजाद ने पिछले हफ्ते कांग्रेस छोड़ दी थी. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी की आलोचना की थी. आजाद ने कहा है कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर से अपनी पार्टी शुरू करेंगे. 

17 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि लोग सोचने को स्वतंत्र हैं. मैंने आर्टिकल में लिखा है कि चुनाव पार्टी के लिए अच्छा है. हमारे लोकतांत्रिक देश में पार्टियों में लोकतंत्र होना चाहिए. मैं इसका स्वागत करता हूं कि कांग्रेस (Congress) पार्टी ने चुनाव का एलान किया है.

ये भी पढ़ें- 

Congress President Election: क्या राहुल गांधी को शशि थरूर देंगे चुनौती? 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

Congress President Election: कौन थे कांग्रेस में आखिरी बार चुने गये अध्यक्ष, क्यों गंवानी पड़ी कुर्सी-क्या थी कहानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
Embed widget