नई दिल्ली: कांग्रेस और बीजेपी के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गया है. यह जंग राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के टाइम बदलने को लेकर छिड़ा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के टाइम बदलने को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी ने कहा है कि लगता है राहुल गांधी सुबह उठ नहीं पाते.

अब बीजेपी के तंज पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए लिखा, '' बीजेपी को इंतजार करवाने के लिए माफी. हम समझते हैं कि आप चिंतित हैं और यह जानने के लिए बेताब हैं कि कांग्रेस आज आपके बारे में क्या खुलासा करेगा ? दोपहर 1 बजे यहां ट्यून करें, आपका इंतजार खत्म होने वाला है.''

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले 10:15 पहले होना तय था जिसे बाद में 1 बजे के लिए शेड्यूल कर दिया गया और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम 2 बजे कर दिया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बढ़ाने के बाद बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा था, ''ऐसा लगता है कि राहुल गांधी सुबह नहीं उठ सकते. अच्छा है सुबह झूठ फैलाना से बच गए.''

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की आवश्यक बैठक चल रही है जिसकी वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम बदला गया था. यह भी देेखें