कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 2 रुपये प्रति ट्वीट वाले अंधभक्त ट्रोल्स की बेतुकी साजिश की थ्योरी पढ़कर तो मेरी हंसी ही नहीं रुक रही है. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है IT सेल के इन मजदूरों को कोई नया काम मिल गया है. यह साफ दिखाता है कि बेरोजगारी का स्तर कितना भयानक है. 2 रुपये प्रति ट्वीट.
सौरव दास ने ये बातें एक्स पर किए गए एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहीं, जिसमें लिखा गया कि सौरव दास की छवि को बर्बाद करने के लिए कोई बड़ा सिस्टम एक्टिवेट कर दिया गया है. शायद लाखों करोड़ों कोई खर्च कर रहा है, जिसकी वजह से हजारों की संख्या में सौरव के खिलाफ लोग अनाप-शनाप लिख रहे हैं.
क्राइम ब्रांच के सामने होना था पेशबता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार (22 अक्टूबर) को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश होना था, लेकिन दोनों नहीं हुए. सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस से इसके लिए और समय मांगा है. ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस उन्हें नया नोटिस दे सकती है.
नए सिरे से मिल सकता है नोटिससौरव दास और आशुतोष रांका के बुधवार को ही तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को नोटिस थमाया था. ऐसे में अब अगर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें एक और नया नोटिस देती है तो सौरभ और रांका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था. इसके बाद दोनों की न्यायिक हिरासत को 2 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था.
ये भी पढ़ें
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
