दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के हजारों जवान तैनात किए गए हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राजधानी में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली में करीब 43000 सुरक्षाकर्मी तैनात है.

Continues below advertisement

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली जिले में फिलहाल करीब 5,000 दिल्ली पुलिसकर्मी तैनात हैं. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या 15,000 तक बढ़ाई जा सकती है. इसके साथ ही प्रदर्शन के लिए करीब 11,000 अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने की तैयारी की गई थी.अन्य मीडिया रिपोर्टों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 221 कंपनियों, यानी करीब 23,000 जवानों की तैनाती का जिक्र है. हालांकि, अलग-अलग रिपोर्टों में पुलिस और केंद्रीय बलों की कुल संख्या में अंतर है, इसलिए 35,000 दिल्ली पुलिसकर्मियों या 226 कंपनियों की तैनाती के दावों को आधिकारिक पुष्टि के बिना अंतिम आंकड़ा मानना सही नहीं होगा.

महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती

Continues below advertisement

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी बढ़ाई गई है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 450 से 500 अतिरिक्त महिला अर्धसैनिक कर्मियों को बुलाने की योजना बनाई गई थी. सुरक्षा व्यवस्था में महिला कर्मियों की कम से कम पांच कंपनियां भी शामिल होनी थीं.

जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में निगरानी

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के साथ जनपथ और मध्य दिल्ली के अन्य संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ाई है. पुलिस का कहना है कि इन कदमों का मकसद भीड़ को नियंत्रित करना, यातायात सुचारू रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है. प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं. रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास की तरफ से बंद रखने के निर्देश दिए गए थे. यात्रियों को घर से निकलने से पहले मेट्रो और यातायात से जुड़ी ताजा जानकारी जांचने की सलाह दी गई है.