एक्सप्लोरर

सरकार के बैन वाले आदेश को अदालत में चुनौती देने की तैयारी में चीनी कंपनियां, कई वरिष्ठ वकीलों ने केस लड़ने से किया इनकार

भारत सरकार के आदेश के बाद अब चीनी कंपनियां भारत सरकार के आदेश को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं. इसी सिलसिले में नामी-गिरामी वकीलों से संपर्क भी साधा गया है. वहीं कई वकीलों ने इन कंपनियों का केस लड़ने से मना कर दिया है.

नई दिल्लीः टिक टॉक समेत 59 चीनी ऐप को बैन करने के भारत सरकार के आदेश के बाद अब यह कंपनियां भारत सरकार के इस आदेश को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं. इसी सिलसिले में नामी-गिरामी वकीलों से संपर्क भी साधा गया है. लेकिन कई वकीलों ने सिर्फ इस वजह से इन कंपनियों का केस लड़ने से मना कर दिया क्योंकि यह चीन से जुड़ी हुई है और भारत सरकार ने चीन से हालिया वक़्त में खराब हुए संबंध और एप के द्वारा भारतीयों के डाटा के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के चलते इन कंपनियों को बैन किया है.

मुकुल रोहतगी ने टिक टॉक की तरफ से केस लड़ने से किया इनकार

टिक टॉक ने इस सिलसिले में देश के बड़े वकीलों में से एक मुकुल रोहतगी से संपर्क साधा था. मुकुल रोहतगी ने खुद इसकी तस्दीक की है. लेकिन मुकुल रोहतगी ने साफ कर दिया कि उन्होंने टिक टॉक कंपनी को केस लड़ने से मना कर दिया क्योंकि भारत सरकार ने जो फैसला लिया है वह देश हित को ध्यान में रखते हुए लिया है लिहाजा उस फैसले के खिलाफ टिक टॉक कंपनी की तरफ से अदालत में पेश होना मुकुल रोहतगी को ठीक नहीं लगा.

अमन सिन्हा ने भी टिक टॉक के लिए अदालत में पेश होने से किया इनकार

इसी तरीके से वरिष्ठ वकील अमन सिन्हा ने भी एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी है कि उनके पास भी टिक टॉक की तरफ से अदालत में केस लड़ने के लिए संपर्क साधा गया था लेकिन उन्होंने भी भारत सरकार के फैसले का साथ देते हुए टिक टॉक के लिए केस लड़ने से मना कर दिया.

कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "मैं TikTok के लिए पेश नहीं हो रहा. मैं एक साल पहले एक मामले में उनके लिए सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ था और केस जीता था. इस मामले में पेश होने का इरादा नहीं रखता.''

चीनी कंपनियां कर रही है अदालत में सरकार के आदेश को चुनौती देने की तैयारी!!

मुकुल रोहतगी और अमन सिन्हा के द्वारा दी गई जानकारी से साफ है कि अब टिक टॉक समेत अन्य चीनी कंपनियां भारत सरकार के बैन करने वाले आदेश को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं. लेकिन इस बीच भी साफ हो गया है कि कई वरिष्ठ और नामी वकील इन कंपनियों के लिए फिलहाल केस लड़ने को तैयार नहीं है क्योंकि यह कंपनियां चीन से जुड़ी हुई है और चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा, उसी को देखते हुए भारत सरकार ने यह फैसला लिया था और यह वकील भारत सरकार के उस फैसले के साथ खड़े हैं.

इसे भी देखेंः

चीनी कंपनियों को हाईवे प्रोजेक्ट का ठेका देने पर प्रतिबंध लगाएगा भारत, गडकरी बोले- कड़ा रुख बनाए रहेंगे

दिल्लीः व्यापारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शूटर गिरफ्तार, जेल में बैठकर गिरोह चला रहा है गैंगस्टर

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget