एक्सप्लोरर

संसद से हाथ में पोस्टर लेकर दौड़ते हुए निकले चंद्रशेखर आजाद, जानें ऐसा क्या हुआ

Chandrashekhar Azad: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर संसद हमें बोलने का मौका नहीं देंगे तो हम सड़कों पर बोलेंगे. लेकिन, सच ये है कि यूपी और राजस्थान में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.

Chandrashekhar Azad: संसद में मॉनसून सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं. इस बीच (26 जुलाई) को संसद सत्र के दौरान वो दोनों हाथों में दो तख्तियां लेकर पहुंचे, एक तख्ती में लिखा था- राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आदिवासी, दलितों की हत्या बंद करो, जबकि दूसरी तख्ती में लिखा था शंकरलाल मेघवाल, राजकुमार जाटव के हत्यारों को गिरफ्तार करो.
 
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और मुसलमानों की हत्या बंद करो. शंकरलाल मेघवाल के हत्यारों को गिरफ्तार करो. राजकुमार जाटव के हत्यारों को गिरफ्तार करो.
 
राजस्थान और UP में हुए मर्डर पर चंद्रशेखर ने जताया आक्रोश
 
संसद सत्र के दौरान लगातार नगीन सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद दो हत्याकांड का जिक्र कर रहे हैं. जिसमें पहला हत्याकांड राजस्थान का है जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से है. जहां 25 जुलाई को दो युवकों पर हुई फायरिंग को लेकर आवाज उठाई थी. इस घटना में 25 जुलाई को बदमाश बाइक पर सवार थे और रेलवे फाटक के पास खड़े दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि, दूसरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मृतक गए युवक की पहचान राजकुमार जाटव के तौर पर हुई है.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
 
भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने राजस्थान के सलूर जिले में हुई शिक्षक शंकर लाल मेघवाल की हत्या को लेकर भी संसद में मुद्दा उठाया. यहां चंद्रशेखर ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर संसद में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया. फिलहाल, शिक्षक शंकर लाल मेघवाल का हत्यारोपी फतह सिंह पहले फरार चल रहा था. मगर, अब पता चला है कि आरोपी ने शुक्रवार (26 जुलाई) को उसी तलवार से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
 
UP और राजस्थान में कानून-व्यवस्था हुई धवस्त
 
नगीन सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं संसद से बाहर आया हूं.  मैंने सभापति जी से कई बार कहा कि मैं अपनी बात रखना चाहता हूं जिन लोगों ने हमें चुन के भेजा है सरकारी पॉलिसी का फायदा तो उनको तभी मिलेगा जब जिंदा रहेंगे लेकिन जिंदा ही नहीं रहेंगे तो फायदा कैसे मिलेगा. यूपी के गाजियाबाद में राजकुमार जाटव और उनके बेटे की सरेंराह गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस केस दर्ज कराने के बजाय समझौते का दबाव बना रही है. सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर संसद हमें बोलने का मौका नहीं देंगी तो हम सड़कों पर बोलेंगे. लेकिन सच यह है कि उत्तर प्रदेश राजस्थान में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Niti Aayog meeting: नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget