एक्सप्लोरर

Delhi Acid Attack: सीसीपीए ने तेजाब बिक्री पर फ्लिपकार्ट से मांगा स्पष्टीकरण, कंपनी ने कहा- सेलर को ब्लैकलिस्ट कर दिया

Flipkart Acid Sell: दिल्ली में 17 साल की स्कूल छात्रा के ऊपर हुए एसिड अटैक मामले में ये बात सामने आई कि तेजाब ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से खरीदा गया है. इस मामले पर सीसीपीए ने स्पष्टीकरण मांगा है.

Flipkart On Acid Sell: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में 17 साल की स्कूल छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में फ्लिपकार्ट की ओर सफाई आई है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि संबंधित विक्रेता को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है और हम मामले में जांच से संबंधित अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. इसके अलावा, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजाब की बिक्री को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है.

फ्लिपकार्ट से अगले सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. यह रिपोर्ट आई है कि दिल्ली के द्वारका इलाके में लड़की पर तेजाब हमले में इस्तेमाल तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था. इस रिपोर्ट के बाद प्राधिकरण ने स्पष्टीकरण मांगा है. इससे पहले दिन में, दिल्ली महिला आयोग ने दो ई-कॉमर्स कंपनियों को कथित रूप से तेजाब की बिक्री की अनुमति देने के लिये नोटिस जारी किया था. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया था.

सीपीसीए ने फ्लिपकार्ट से क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में प्राधिकरण ने कहा है कि उसके संज्ञान में आया है कि हाल ही में दिल्ली में तेजाब हमले के एक मामले में आरोपी ने फ्लिपकार्ट से तेजाब खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण ने कहा कि ऐसा लगता है कि फ्लिपकार्ट पर तेजाब को आसानी से और बिना किसी नियंत्रण के बेचने की अनुमति दी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, सीसीपीए ने फ्लिपकार्ट से इस मामले में 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है. साथ ही कंपनी को जवाब के साथ जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

पुलिस सूत्रों ने क्या कहा?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में ये प्रतीत होता है कि जो तेजाब छात्रा पर डाला गया है, वह नाइट्रिक एसिड था. इसकी पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी. वहीं छात्रा को 8 प्रतिशत बर्न इंजरी आई है. उसकी दोनों आंखों में एसिड गया है, जिससे दोनों आंख क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि उसकी आंखों को कितना नुकसान, यह डॉक्टर ही बता पाएंगे. डॉक्टरों का कहना है कि 2 से 3 दिन बाद पता चल पाएगा कि पीड़िता की आंखों को कितना नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: Delhi Acid Attack: दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को भेजा नोटिस, जानें अब कैसी है एसिड अटैक पीड़िता की हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Raw Tomato Benefits: इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
Embed widget