एक्सप्लोरर

गुवाहाटी हाईकोर्ट में हुए घोटाले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, रिकॉर्ड अरेंजर को सुनाई 6 साल की सजा

सीबीआई की जांच में पता चला कि आरोपी यात्रा भत्ता (T.A. बिल) में हेराफेरी करके, फर्जी नाम और रकम जोड़कर सरकारी पैसे का गबन कर रहा था. जांच के दौरान कुल 38,88,050 रुपये के गबन का खुलासा हुआ.

CBI Court: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व रिकॉर्ड अरेंजर वाहिद अली को छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. सीबीआई अदालत ने उन पर 1.8 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि ये सजा कोषागार से लाखों रुपये के गबन के मामले में दी गई है.

क्या है पूरा मामला ?
सीबीआई ने यह केस 15 अक्टूबर 1996 को गुवाहाटी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (न्यायिक) की शिकायत पर दर्ज किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हाईकोर्ट के रिकॉर्ड अरेंजर वाहिद अली कोषागार और बैंक से पैसे निकालने के लिए अधिकृत थे लेकिन उन्होंने 81,000 रुपये का गबन किया. जब वाहिद अली को ये अहसास हुआ कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है तो उन्होंने 81,000 रुपये कोषागार चालान के जरिए जमा कर दिए. इसके बाद उन्होंने एक पत्र भी जमा किया जिसमें कहा गया था कि अगर उन्होंने (वाहिद अली) ने कोई अतिरिक्त राशि निकाली है तो वह उसे वापस करने के लिए तैयार हैं.

सीबीआई की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
सीबीआई की जांच में पता चला कि आरोपी यात्रा भत्ता (T.A. बिल) में हेराफेरी करके, फर्जी नाम और रकम जोड़कर सरकारी पैसे का गबन कर रहा था. जांच के दौरान वाहिद अली द्वारा किए गए कुल 38,88,050 रुपये के गबन का खुलासा हुआ. इस मामले को लेकर सीबीआई ने 5 सितंबर साल 2000 में चार्जशीट दाखिल की और सुनवाई के बाद अदालत ने वाहिद अली को दोषी करार देते हुए छह साल की सजा सुनाई.

सीबीआई की कार्रवाई से सरकारी घोटालों पर कसा शिकंजा
केंद्रीय जांच एजेंसी लगातार सरकारी विभागों और न्यायपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर कर रही है. इस फैसले से यह संदेश जाता है कि सरकारी धन के गबन और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

ये भी पढ़ें:

ED का बड़ा एक्शन! ठगी करने वाले इस पूर्व विधायक की करोड़ों की संपत्ति अटैच

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

MG Windsor एक फुल चार्ज में कितनी रेंज देती है ? | Auto Live #mgwindsorev #mg #ev
China On India-bangladesh Tension : बांग्लादेश आया चीन के साथ, भारत ने शुरू की कुचलने की तैयारी!
Sandeep Chaudhary: भगवान राम भाजपाई या सपाई? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण | Virendra Singh | BJP
Raj Thackeray on Hindi: 'हिंदी बोले तो लात मारूंगा…' UP‑बिहार वालों को राज ठाकरे की खुली धमकी!
UP Politics: SP सांसद Virendra Singh के बयान से सियासी घमासान | BJP | Chandauli | Shri Ram |CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'बॉर्डर 2' का गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, फैंस बोले- 'ये सॉन्ग नहीं, इमोशन है...'
'बॉर्डर 2' का गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, फैंस बोले- 'ये सॉन्ग नहीं, इमोशन है...'
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget