Patiala Video: पंजाब के पटियाला का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी चेकिंग के लिए गाड़ी को रोकता है लेकिन ड्राइवर गाड़ी चला देता है. पुलिसकर्मी उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन कार सवार भाग खड़ा होता है. इस वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ कदम तक गाड़ी के साथ दौड़ने की कोशिश रहे हैं लेकिन आखिर में कार तेजी से फरार हो जाती है और पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो जाते हैं. इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि जो जवान घायल हुआ है उसका मेडिकल ट्रीटमेंड चल रहा है. कार को ट्रेस कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस को लकेर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी. सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में एएसआई सूबा सिंह को कुछ दूरी तक घिसटते देखा जा सकता है. कार के पहिए के नीचे आने से एएसआई के दाहिने पैर की हड्डियां टूट गईं. घटना पटियाला के लीला भवन इलाके में हुई. एएसआई ने जांच के लिए कार रोकी थी.
पुलिस के एक अधिकारी ने पटियाला में कहा, ‘‘एक शरारती तत्व ने उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा. एएसआई के पैर की हड्डियां टूट गईं.’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने वाहन का पता लगा लिया है जिसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा का है. उन्होंने कहा कि मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाद में ट्वीट कर कहा, ‘‘कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है और धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पंजाब पुलिस के डीजीपी से कहा है कि अपराधियों की तुरंत पहचान करें और उन पर शिकंजा कसें. यह जानकर राहत महसूस हुई कि एएसआई सूबा सिंह सुरक्षित हैं.’'
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, हवा से लेकर जमीन तक पुलिस की निगरानी
