एक्सप्लोरर

'अपनी रक्षा के लिए कानूनों का लाभ नहीं उठा पाती महिलाएं,' कलकत्ता HC के जज ने पढ़ें क्या कुछ कहा

Women's Rights: कलकत्ता हाई कोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न के संबंध में कानून यूरोप और अमेरिका में कहीं अधिक है.

Abhijit Gangopadhyay On Women's Rights: कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने दावा किया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए देश में कई कानूनों को लागू किए जाने के बावजूद वो अक्सर उन कानूनों का लाभ उठाने में असमर्थ होती हैं. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय समाज सुधारक राजा राम मोहन राय पर एक संगोष्ठी में बोल रहे थे जिनकी 251वीं जयंती सोमवार को मनाई जाएगी.

हाल ही में पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती मामले में अपने फैसले के कारण सुर्खियों में आए जस्टिस गंगोपाध्याय ने अपने तर्क को साबित करने के लिए मातृत्व अवकाश से संबंधित कानून का हवाला दिया. जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, इस संबंध में एक विशिष्ट कानून है लेकिन कई मामलों में, विशेषकर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से आने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाता है. इसका कारण गरीबी और जागरूकता की कमी है. यह भेदभाव आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बीच जारी है.

मैटरनिटी लीव पर चर्चा शुरू होने के बाद...

इस मामले पर उन्होंने ये भी याद दिलाया कि 1950 में मैटरनिटी लीव पर चर्चा शुरू होने के बाद से इसे लागू करने में 11 साल तक का समय लग गया. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, 2005 और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, को देर से पेश करने का भी उल्लेख किया.

महिलाओं के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न के संबंध में...

व्यक्तिगत मामलों पर किसी महिला पर मौखिक दुर्व्यवहार या हमला करना भी उत्पीड़न के बराबर है. ऐसी चीजों का सामना करने वाली एक महिला को संबंधित कानून प्रवर्तन अधिकारियों से संपर्क करने का अधिकार है. लेकिन दुर्भाग्य से हमारे देश में कई लोग महिलाओं की गरिमा की अवधारणा से अवगत नहीं हैं. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न के संबंध में कानून यूरोप और अमेरिका में कहीं अधिक है.

पीओएसएच अधिनियम के संबंध में, उनका विचार यह था कि कार्यालयों में महिला अधीनस्थ अक्सर यौन उत्पीड़न के मामलों की रिपोर्ट करने में संकोच करती हैं, ऐसी घटनाएं भी होती हैं कि कुछ महिलाएं उस अधिनियम के प्रावधानों का दुरुपयोग करती हैं.

यह भी पढ़ें.

PM Modi Interview: पीएम मोदी ने G-7 और G-20 के सहयोग पर दिया जोर, बोले- अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नेतृत्व को भारत तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 159.51 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 159.51 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच
'मेरी गाड़ी चेक करने की कोशिश, PM मोदी-अमित शाह की क्यों नहीं?' इलेक्शन कमीशन पर भड़कीं ममता बनर्जी
'मेरी गाड़ी चेक करने की कोशिश, PM मोदी-अमित शाह की क्यों नहीं?' इलेक्शन कमीशन पर भड़कीं ममता
नासिक TCS के बाद अब इस दिग्गज कंपनी पर लगे ‘मिनी पाकिस्तान’ होने के आरोप, धार्मिक पक्षपात का दावा
नासिक TCS के बाद अब इस दिग्गज कंपनी पर लगे ‘मिनी पाकिस्तान’ होने के आरोप, धार्मिक पक्षपात का दावा
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

वीडियोज

Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget