अमृतसर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों को परंपरागत भारतीय मिठाइयां भेंट. बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के अधिकारी और जवानों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और कुछ मिनट तक बातें भी कीं.

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी भारतीय जवानों को परंपरागत मिठाई भेंट की थी. इस साल 26 जनवरी को दोनों देशों में तनाव को देखते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तान के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया था.

मिलिए वाघा बॉर्डर पर तैनात BSF के उस जवान से जो भर देता है देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वाघा बॉर्डर पर होने वाले परेड का इंतजार हर किसी को रहता है. यहां हर दिन देशभक्ति के जज्बात देखने को मिलते हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड और भी खास हो जाता है. हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसा नारा होता है. पाकिस्तान तक भारत माता के जयकारे की गूंज पहुंचाने के लिए बीएसएफ ने अपने एक खास जवान को तैनात कर रखा है. 5 सालों से ये जवान वाघा बॉर्डर पर आए लोगों के बीच जोश भरता है.

बीएसएफ के जवान अभिषेक. जो पिछले पांच सालों से वाघा बॉर्डर पर लोगों की हौसला आफजाई करते हैं और परेड को रोमांचक बनाते हैं. एक मोटिवेटर के तौर पर वो लोगों में जोश भरते हैं और इसके लिए वो अपने अंदाज में भीड़ की ओर इशारे करते हैं. अभिषेक के हर इशारे पर देशभक्ति का ऐसा समा बंधता है कि हर तरफ सिर्फ भारत माता की जय की गूंज सुनाई देती है. आंखों पर काला चश्मा लगाना वो नहीं भूलते. वो तिरंगा लिए देशभक्तों के साथ खुद भी दौड़ते हैं.