एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में भाईचारे की मिसाल, सीमा पर दिखी होली की धूम, जवानों ने यूं मनाया जश्न

Indian Army: होली सिर्फ खुशियों का नहीं बल्कि देशभक्ति और भाईचारे का प्रतीक भी बनी. जम्मू-कश्मीर में सीमा पर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए रंगों संग उत्सव मनाया.

Holi Celebration 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में धूमधाम से होली मनाई. आरएस पुरा और सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों ने पारंपरिक तरीके से रंगों के त्योहार का आनंद लिया. उन्होंने बॉलीवुड गानों की धुनों पर नाचते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और स्थानीय लोगों के साथ भी खुशियां शेयर की.

बीएसएफ जवान सिद्धार्थ ने कहा "हम पूरे देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. ये त्योहार खुशियां और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है. हालांकि हम अपने घरों से दूर हैं, लेकिन यहां के लोगों के साथ होली मनाने का अनुभव भी उतना ही खास है." सेना के जवानों ने न केवल नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बल्कि राजौरी, पुंछ, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जैसे जिलों के अंदर भी होली का उत्सव मनाया. इसी तरह CRPF के जवानों ने भी अलग-अलग जगहों पर त्योहार का जश्न मनाते हुए इसे यादगार बनाया.

रंग, भाईचारा और खुशियों का संगम

जम्मू में हिंदू और मुस्लिम समुदायों ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी. ये नजारा सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल बना. स्थानीय लोगों ने भी जवानों के साथ मिलकर होली खेली जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया.

राजनीतिक जगत ने भी मनाया उत्सव

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू और जिला मुख्यालयों में अपने ऑफिसों में होली के कार्यक्रम आयोजित किए. वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कई अन्य नेताओं ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए ये दिन खास रहा जहां उन्होंने न सिर्फ अपने कर्तव्यों का पालन किया बल्कि रंगों के इस पर्व के जरिए अपनी खुशियां भी शेयर की.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है IND vs NZ की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप

वीडियोज

Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News
Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है IND vs NZ की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"पूरा फैशन मिट्टी में मिला दिया" बर्थडे गर्ल का दोस्तों ने बनाया भूत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
Embed widget