एक्सप्लोरर

Telangana Political Crisis: KTR का बड़ा हमला- '670 किसानों ने की आत्महत्या, 18 महीनों में कांग्रेस के...'

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के खिलाफ BRS नेता केटीआर का तीखा हमला किया है. किसानों की आत्महत्या, बिजली संकट, और बहस से बचते रैवंत रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाए.

Telangana Political Crisis: तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने तीखा हमला बोला है. BRS नेता केटीआर ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर किसानों और युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. केटीआर ने दावा किया कि पिछले 18 महीनों में कांग्रेस के "अराजक शासन" के कारण 670 किसानों ने आत्महत्या की, जिसके लिए बीआरएस नेताओं ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.

केटीआर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया. 70 लाख किसानों और लाखों परिवारों को धोखा दिया गया. रेवंत रेड्डी ने 420 वादों और छह गारंटियों की बात की, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ." उन्होंने रेवंत पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बेसिक नॉलेज तक नहीं है और वह केवल गालियां देना और चिल्लाना जानते हैं. केटीआर ने रेवंत को चुनौती दी थी कि वह 8 जुलाई को प्रेस क्लब में किसानों और युवाओं के मुद्दों पर बहस करें, लेकिन रेवंत दिल्ली चले गए. केटीआर ने कहा, "रेवंत को बहस करने की हिम्मत नहीं, वह केवल हंगामा करना जानते हैं.''

BRS का रेवंत रेड्डी पर बड़ा आरोप

BRS ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के हित के खिलाफ काम कर रहे हैं. केटीआर ने दावा किया कि रेवंत, अपने "गुरु" चंद्रबाबू नायडू के इशारे पर, तेलंगाना के कृष्णा और गोदावरी नदियों का पानी आंध्र प्रदेश को दे रहे हैं. उन्होंने कहा, "पोतिरेड्डीपाडु से पानी चोरी-छिपे ले जाया जा रहा है और रेवंत आंखें मूंदे हुए हैं." इसके अलावा, उर्वरकों की कमी, बिजली कटौती और पुराने "दुर्दिनों" की वापसी का आरोप भी लगाया गया.

सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डालने का आरोप

केटीआर ने रेवंत पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डालने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक बहुजन कार्यकर्ता नल्लबालु को सोशल मीडिया पोस्ट रीट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया गया. बीआरएस ने रेवंत को "पैसीएम" करार दिया और कहा कि वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली को "पैसों की बोरी" भेज रहे हैं. नई जानकारी के अनुसार, बीआरएस ने रेवंत को दोबारा बहस की चुनौती दी है. केटीआर ने कहा, "स्थान, समय और तारीख आप तय करें, हम तैयार हैं." उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रेवंत बहस से भागे तो उन्हें बीआरएस नेता केसीआर से माफी मांगनी होगी.''

ये भी पढ़ें: 260 मौतों वाले एयर इंडिया विमान हादसे का जल्द खुलेगा राज? जांच टीम ने दाखिल कर दी प्राइमरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

BJP State President: प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज होगा खुालासा | UP News | ABP News
Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
'अखिलेश यादव आ रहे हैं', यूपी में बीजेपी के अध्यक्ष के नाम की चर्चा के बीच सपा का पोस्टर वायरल
'अखिलेश यादव आ रहे हैं', यूपी में बीजेपी के अध्यक्ष के नाम की चर्चा के बीच सपा का पोस्टर वायरल
CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र पढ़ लें ये जरूरी खबर
CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र पढ़ लें ये जरूरी खबर
प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही निकल जाए ट्रेन, क्या इस टिकट से कर सकते हैं दूसरी यात्रा?
प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही निकल जाए ट्रेन, क्या इस टिकट से कर सकते हैं दूसरी यात्रा?
Embed widget