नई दिल्ली: शादी के दौरान जब गहनों की बात आती है तो ज्यादातर दुल्हनों की पसंद सोने और हीरे के गहने होते हैं. लेकिन एक पाकिस्तानी दुल्हन ने टमाटर को शादी की ड्रेस के साथ गहने के रूप में पहनने का फैसला किया. एक टेलीविजन चैनल द्वारा दुल्हन के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने इंटरव्यू की एक क्लिप ट्वीट की है. नायला ने कैप्शन के साथ लिखा, ''टमाटर के आभूषण. अगर आपको लगा कि आपने जीवन में सब कुछ देखा है."
2 मिनट 20 सेकंड की वायरल क्लिप में, दुल्हन टमाटर के गहने पहने हुए दिखाई दे रही है. पाकिस्तान में इस समय टमाटर की कीमत 300 रुपये को पार कर गई है. वीडियो में दुल्हन कहती है कि "जैसा कि आप जानते हैं, सोने की कीमत बहुत अधिक है और टमाटर की भी. इसलिए, मैंने सोने के बजाय टमाटर का उपयोग करने का फैसला किया.
ट्विटर पर इस वीडियो को 32 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं अब तक इसे 2.6 लाइक्स मिले हैं. कुछ लोगों ने मजाकिया कमेंट करते हुए दुल्हन को पाकिस्तान की सबसे अमीर महिला बताया है.
यह भी पढ़ें-
FIFA World Cup qualifiers: वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हुआ भारत, ओमान ने 1-0 से हराया
Viral: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखे 'एलियन', अब सामने आया सच
