Breaking News Live: अडानी मुद्दे पर JPC जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे बागेश्वर धाम
Breaking News Live Updates 13th February' 2023: देश-विदेश की खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे साथ ब्रेकिंग न्यूज लाइव ब्लॉग में बने रहिए.

Background
Breaking News Live Updates 13th February' 2023: तुर्किए में भूकंप के 6 दिन बाद भी ऑफ्टरशॉक्स लग रहे हैं. "कहार-मन-मरास" इलाके में 4.7 तीव्रता का तेज झटका महसूस किया गया है. तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार के करीब पहुंच गया है जबकि 90 हजार से लोग करीब घायल हो गया है. सबसे ज्यादा तबाही तुर्किए में हुई है यहां मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंचा. जबकि घायलों की संख्या 80 हजार के ऊपर है.
सीरिया में भूकंप का सबसे ज्यादा असर तुर्किए की सीमा से लगे इलाके में हुआ है. 5 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत और साढ़े 7 हजार से ज्यादा जख्मी है. तुर्किए में भूकंप के 6 दिन बाद भी इमारतों के मलबे में दबे लोगों की तलाश लगातार जारी है. बड़ी बड़ी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है.
अडानी मामले पर आज फिर संसद में हंगामे के आसार
संसद के दोनों सदनों में आज हंगामे के आसार हैं. अडानी मुद्दा एक बार फिर संसद में उठ सकता है वहीं, विपक्ष उठाएगा JPC जांच की मांग करता दिख सकता है. इसी के साथ रजनी पाटिल के निलंबन पर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है. लोकसभा सचिवालय ने विशेषाधिकार हनन को लेकर राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया है. 15 फरवरी तक जवाब देने को कहा है. निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी की शिकायत पर नोटिस भेजा गया है. वहीं, आज अडानी के खिलाफ जांच को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर JPC जांच की मांग करेगी.
मौलाना अरशद मदनी के बयान पर मचा बवाल
दिल्ली में आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में मौलाना अरशद मदनी के बयान पर बवाल मच गया है. उन्होंने कहा, जब ना राम थे... ना शिव... उस वक्त सिर्फ अल्लाह थे. अखिल भारतीय हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने मौलाना मदनी को जवाब देते हुए कहा, मनु तो सनातन धर्मी थे. इसलिए मौलाना मदनी भी सनातनी हिंदू हुए.
मौलाना मदनी के बयान पर बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पलटवार करते हुए कहा, सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है. नहीं पता वो कौन से धर्म की बात कर रहे हैं.
एस जयशंकर ने की जर्मन चांसलर जेन्स प्लॉटनर से मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज जर्मन चांसलर जेन्स प्लॉटनर के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार से मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हमने हमारी बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की, यूरोप और इंडो-पैसिफिक की स्थिति पर विचारों को साझां किया"
EAM Dr S Jaishankar met Foreign and Security Policy Advisor to German Chancellor Jens Plötner today.
— ANI (@ANI) February 13, 2023
"Discussed our expanding strategic partnership and exchanged views on the situation in Europe and the Indo-Pacific," the EAM tweets.
(Pics: EAM S Jaishankar's Twitter account) pic.twitter.com/4KQY4YhnrO
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने खरगे से कहा...
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, आपने इतने शब्दों में संकेत दिया है कि अध्यक्ष दबाव में काम कर रहे हैं. ये शब्द विलोपित हैं. आप सदन के पटल पर बने रहने के अपने अधिकार का हनन कर रहे हैं. हर बार आप कह रहे हैं कि अध्यक्ष दबाव में काम कर रहे हैं.
Source: IOCL
























