एक्सप्लोरर

BJP ने 2024 में चंदे से 4340 करोड़ कमाए, जानें कांग्रेस-AAP को कितना मिला?

राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों में 6 ने चंदा और अंशदान से कुल 2,669.87 करोड़ रुपये प्राप्त किए. केवल कांग्रेस (58.56 करोड़ ) और माकपा (11.32 करोड़ ) ने कूपन बिक्री से 69.88 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की

बीजेपी ने वित्त वर्ष 2023-24 में सभी राष्ट्रीय दलों में सर्वाधिक 4,340.47 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की. ये जानकारी सोमवार (17 फरवरी, 2025) को चुनाव से संबंधित विश्लेषण करने वाली संस्था एडीआर ने दी. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में कहा गया कि ये राशि छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 74.57 प्रतिशत है.

रिपोर्ट में कहा गया, ‘बीजेपी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की, लेकिन इसका केवल 50.96 प्रतिशत यानी 2,211.69 करोड़ रुपये खर्च किए. कांग्रेस की कुल आय 1,225.12 करोड़ रुपये थी, जबकि वर्ष के लिए उसका खर्चा 1,025.25 करोड़ रुपये या उसकी कुल आय का 83.69 प्रतिशत था.’

राजनीतिक दलों की कमाई का बड़ा जरिया चुनावी बॉण्ड 

राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों की आय का एक बड़ा हिस्सा चुनावी बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त चंदे से आता है. इसमें बीजेपी को सबसे अधिक 1,685.63 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपये और आम आदमी पार्टी (AAP) को 10.15 करोड़ रुपये का चंदा मिला. इन तीनों दलों ने चुनावी बॉण्ड योजना के माध्यम से 2,524.1361 करोड़ रुपये जुटाए, जो उनकी कुल आय का 43.36 प्रतिशत है. संबंधित योजना को उच्चतम न्यायालय ने पिछले वर्ष मई में ‘असंवैधानिक और स्पष्ट रूप से मनमाना’ करार देते हुए खारिज कर दिया था.

RTI से मिली जानकारी

एडीआर की तरफ से दायर RTI आवेदन के जवाब में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में कई राजनीतिक दलों द्वारा 4,507.56 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए गए. इस राशि में राष्ट्रीय दलों का हिस्सा 55.99 प्रतिशत यानी 2,524.1361 करोड़ रुपये रहा.

रिपोर्ट में कहा गया कि कांग्रेस ने सबसे अधिक 619.67 करोड़ रुपये चुनाव को लेकर खर्च किए. इसके बाद प्रशासनिक और सामान्य खर्च पर 340.702 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इसकी तुलना में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रशासनिक और सामान्य खर्च पर 56.29 करोड़ रुपये और कर्मचारी व्यय पर 47.57 करोड़ रुपये खर्च किए.

'सबसे अधिक खर्च चुनाव और प्रशासनिक मामलों पर हुआ'

राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों में 6 पार्टियों ने चंदा और अंशदान से कुल 2,669.87 करोड़ रुपये प्राप्त होने की घोषणा की. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इन 6 दलों में से केवल कांग्रेस (58.56 करोड़ रुपये) और माकपा (11.32 करोड़ रुपये) ने कूपन बिक्री से कुल 69.88 करोड़ रुपये की आय प्राप्त करने की घोषणा की.

माकपा, कांग्रेस और बीजेपी की ऑडिट रिपोर्ट 12 से 66 दिन की देरी से प्रस्तुत की गईं. रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रीय दलों ने सबसे अधिक खर्च चुनाव और प्रशासनिक मामलों पर किया.

ये भी पढ़े:

'ये कोई महान बात नहीं', कांग्रेस के मुखपत्र में शशि थरूर के बयानों की जमकर आलोचना, दी गई ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

वीडियोज

Kanpur Lamborghini Case:आरोपी Shivam Mishra गिरफ्तार!'ड्राइवर थ्योरी' फेल, पुलिस ने रसूखदार को दबोचा
AMERICA गिराएगा IRAN पर बम! बंद कमरे वाली मीटिंग से खलबली! |ABPLIVE
Parliament Session : ' Lok Sabha Speaker के चेंबर में घुसने के बाद Congress सांसदों ने वीडियो बनाया'
Kanpur Lamborghini case : abp News की खबर का असर... जिसकी लैम्बॉर्गिनी कार वो हुआ गिरफ्तार
Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश के Gen G ने बता दिया भारत के साथ कैसे होने चाहिए रिश्ते ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
O' Romeo First Review Out: आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म', शाहिद-तृप्ति ने कर दिया कमाल
आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म'
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
Embed widget