एक्सप्लोरर

मौलाना अरशद मदनी बोले- 'भारत-PAK में न हो जंग', भड़की बीजेपी, कहा- पाकिस्तान खून बहाए और हम पानी भी बंद न करें

BJP On Maulana Arshad Madani Remark: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने अरशद मदनी के बयान को आपत्तिजनक बताया है. उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद को लेकर मुस्लिम समाज में भी गुस्सा है.

BJP On Maulana Arshad Madani Remark: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है. इस बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) के चीफ मौलाना अरशद मदनी ने इस घटना की निंदा की और धर्म पूछकर मारने वालों आतंकियों को जाहिल कहा है. भारत ने पाकिस्तान पर कर्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया. इसे लेकर अरशद मदनी ने कहा कि पानी रोका जाना ठीक नहीं है. 

'पाकिस्तान खून बहाए और हम पानी भी बंद न करें'

अरशद मदनी ने कहा, "ये नदियां हजारों सालों से बह रही हैं. आप उनका पानी कहां ले जाएंगे?" उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निशाना साधा. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने मदनी के बयान को आपत्तिजनक बताया है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान हमारा खून बहाए और हम उसका पानी भी बंद न करें. ये किस तरह की सलाह दे रहे हैं. वो कह रहे हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए. पाकिस्तान को जवाब नहीं देना चाहिए."

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "जिस तरह की बयानबाजी हुई है, उससे मुस्लिम समाज में भी जमीयत उलेमा-ए-हिंद को लेकर गुस्सा है. क्योंकि हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई पूरे देश की जनता एक साथ खड़ी है. अरशद मदनी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए."

'नफरत की हुकूमत नहीं होनी चाहिए'

सिंधु जल समझौते को लेकर अरशद मदनी ने कहा कि क्या ये आसान है, इन दरियाओं को कहां ले जाओगे. प्यार मोहब्बत की हुकूमत होनी चाहिए. नफरत की हुकूमत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हजार वर्ष से सतलज, रावी, चेनाब, व्यास, झेलम बह रहे हैं और वहां जाकर दरिया ए सिंध बन जाते हैं. इतना आसान है क्या पानी को रोकना?

जमीयत (एएम) की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक के बाद अरशद मदनी ने कहा, "पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादी इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते और वे जाहिल हैं क्योंकि इस्लाम बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देता. सरकार को आतंकवाद के उस स्रोत को रोकना चाहिए जहां से यह हो रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget