राहुल गांधी ने फिर साधा BJP पर निशाना, इशारों में कहा-RSS की विचारधारा पर चलती है पार्टी
एजेंसी | 29 Aug 2018 08:28 PM (IST)
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के दो अलग अलग दृष्टिकोण हैं, एक केन्द्रीयकरण और दूसरा विकेन्द्रीकरण.

कोच्चि: आरएसएस पर निशाना साधते हुए ‘‘नये भारत’’ संबंधी टिप्पणी के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बीजेपी पर केवल ‘‘नागपुर आधारित’’ विचारधारा का सम्मान करने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि विपक्ष ‘‘अलोकतांत्रिक’’ कार्रवाई के खिलाफ एकजुट है. गौरतलब है कि नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है. बिम्स्टेक में शामिल होने नेपाल जाएंगे पीएम मोदी, 30 और 31 अगस्त होगी बैठक माओवादियों से संदिग्ध संबंधों के लिए प्रमुख वामपंथी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए गांधी ने कल ट्वीट किया था कि ‘‘नये भारत’’ में, केवल एक एनजीओ ‘आरएसएस’ की जगह है. विपक्ष इस जंग को लड़ने में एकजुट है: राहुल गांधी कांग्रेस प्रमुख ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के संदर्भ में आज राष्ट्रीय स्तर पर की गई कुछ कार्रवाइयों को ‘‘अलोकतांत्रिक’’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर की गईं कुछ कार्रवाई अलोकतांत्रिक हैं और हम इस जंग को लड़ रहे हैं. विपक्ष इस जंग को लड़ने में एकजुट है.’’ राहुल गांधी केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं और वहीं उन्होंने ये बात कही. भीमा कोरेगांव मामलाः गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को 6 सितंबर तक घर में नजरबंद रखने का सुप्रीम कोर्ट का आदेशभारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण: राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि भारत के दो अलग अलग दृष्टिकोण हैं, एक केन्द्रीयकरण और दूसरा विकेन्द्रीकरण. इसके सथ ही उन्होंने कहा कि, ‘‘एक नागपुर आधारित विचारधारा का सम्मान करता है और दूसरा सभी अलग अलग राज्यों, सभी अलग अलग विचारों, सभी अलग अलग संस्कृतियों और इस देश के सभी अलग अलग लोगों का सम्मान करता है. जंग जारी है और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम इस जंग को लड़ रहे हैं.’’ महाराष्ट्र पुलिस ने कल कई राज्यों में प्रमुख वामपंथी कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे मारे थे और उनमें से पांच को गिरफ्तार किया था. राफेल डील: राहुल का जेटली को जवाब- ‘ध्यान वापसी के लिए शुक्रिया, आप JPC क्यों नहीं बनाते’