बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा फिर से जाएंगे पश्चिम बंगाल, 5-6 फरवरी को होगा दौरा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर पश्चिम बंगाल दौरे पर जाने वाले हैं. जेपी नड्डा 5 और 6 फरवरी को दो दिन का बंगाल दौरा करेंगे.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के लिए चुनाव होने वाला है. वहीं इस चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बीजेपी के कई बड़े नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं. वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर बंगाल दौरे पर जाने वाले हैं.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर पश्चिम बंगाल दौरे पर जाने वाले हैं. जेपी नड्डा 5 और 6 फरवरी को दो दिन का बंगाल दौरा करेंगे. इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं. 30 और 31 जनवरी को अमित शाह बंगाल दौरे पर जाएंगे. वहीं बीजेपी सूत्रों ने कहा कि इसके बाद 10 फरवरी को भी अमित शाह बंगाल के दौर पर जा सकते हैं.
लखनऊ दौरा
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 जनवरी को दो दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के मुताबिक जेपी नड्डा 21 और 22 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे. नड्डा राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.
वहीं नड्डा प्रवास के दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, अवध और कानपुर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों, अवध और कानपुर क्षेत्र के सांसदों और विधायकों के साथ ही सोशल मीडिया का काम देख रहे लोगों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे.
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा कई मायनों में अहम, सरकार से संगठन तक का लेंगे फीडबैक राहुल गांधी ने पूछा नड्डा क्या ‘हिंदुस्तान के प्रोफेसर’ हैं?, बीजेपी बोली- ‘बहाना बनाने वाला छात्र’
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























