अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां अपने चरम पर हैं. रामनवमी से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई. परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने भव्य मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की और देश की एकता को लेकर बड़ा बयान दिया.

Continues below advertisement

रामलला के दर्शन के बाद भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस देश को एकजुट रखने में राम तत्व और कृष्ण तत्व का बहुत बड़ा योगदान है. पिछली बार जब आया था, तब मंदिर निर्माण अधूरा था लेकिन इस बार इसकी भव्यता अद्भुत है.

मंदिर प्रशासन की दिल खोलकर तारीफतेजस्वी सूर्या ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए इंतज़ामों की भी तारीफ की और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की सराहना की. अयोध्या पहुंचे तेजस्वी सूर्य ने कहा कि लाखों की संख्या में भक्त यहां आ रहे हैं और सभी के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है. उन्होंने आगे कहा कि मैं उन सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया.

Continues below advertisement

दिग्विजय सिंह का जिक्र कर क्या बोले तेजस्वीइस दौरान कांग्रेस नेता के दर्शन को लेकर भी तेजस्वी सूर्या ने प्रतिक्रिया दी. सूर्या ने कहा ये मंदिर किसी एक राजनीतिक दल का नहीं है. भगवान श्रीराम किसी एक दल की पहचान नहीं हैं. अच्छा है कि दिग्विजय सिंह जी भी यहां दर्शन के लिए आए. मैं कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेतृत्व से भी आग्रह करता हूं कि वे भी यहां आकर दर्शन करें.

बता दें कि भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु साउथ से पहली बार में ही जीतकर संसद पहुंचे हैं. वो बीजेपी के सबसे युवा नेताओ में गिने जाते हैं. पेशे से वकील तेजस्वी सूर्या अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन्हें काफी तेज तर्रार नेता माना जाता है.

ये भी पढ़ें

'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ