नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में सेक्स सीडी कांड को लेकर सियासत गर्म है. पीडब्लूडी मंत्री राजेश मुणत के कथित अश्लील सीडी कांड में मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका के खिलाफ बीजेपी ने कार्रवाई की है. उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दी. 2 महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी हो या कांग्रेस दोनो ही पार्टियों के नेता सीडी कांड का दाग धोना चाह रहे हैं. क्योंकि सीडी कांड में मुख्य भूमिका बीजेपी नेता कैलाश मुरारका की है.
उन्होंने कहा,'सीबीआई के आरोपपत्र में कैलाश मुरारका का नाम है. वह पार्टी का सक्रिय सदस्य थे. सीडी कांड में मुरारका का नाम आने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है. ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.'
सोमवार को सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी. कोर्ट में केवल भूपेश बघेल, पत्रकार विनोद वर्मा और विजय भाटिया ही मौजूद रहे. विजय पंड्या और कैलाश मोरारका फरार थे. कोर्ट ने दोनों के खिलाफ समन जारी करते हुए 6 अक्टूबर तक पेश होने को कहा है.
बीजेपी कर रही है भूपेश बघेल की इस्तीफे की मांग
कांग्रेस के प्रदेश भूपेश बघल को मंगलवार को गिरप्तार किया गया था. उन्हें जमानत मिल सकती थी लेकिन उन्होंने जमनात नहीं लिया. बीजेपी अब भूपेश बघेल के इस्तीफे की मांग कर रही है।
सीबीआई के चार्जशीट में ये हैं 6 आरोपी 1- कैलाश मुरारका 2-रिंकू खनूजा 3-विजय पांड्या 4-विनोद वर्मा 5-भूपेश बघेल 6-विजय भाटिया