भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी चुनावों से पहले जेन-जी (Gen Z) पर खास फोकस करने जा रही है. भाजपा आईटी सेल की ओर से 20 सितंबर को एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे. इस कार्यशाला में जेन-जी तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा.

Continues below advertisement

Gen Z पर रहेगा फोकस

कार्यशाला में पार्टी की डिजिटल पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने तथा युवा पीढ़ी के साथ संवाद को मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा, आगामी चुनावों को लेकर संगठन की डिजिटल रणनीति पर भी मंथन होगा.

Continues below advertisement

कार्यशाला के एक सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष संबोधित करेंगे. इसमें सोशल मीडिया, डिजिटल कैंपेनिंग और युवाओं के बीच पार्टी की मौजूदगी को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी.

रोजगार के नए अवसर 

पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर कई मोर्चों पर काम कर रही है. उन्होंने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए), कौशल विकास पहलें और दो करोड़ युवाओं को पहली बार औपचारिक कार्यबल में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक लाख करोड़ रुपये की रोजगार प्रोत्साहन योजना का उल्लेख किया. ‘रोजगार मेला’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने पूरी दुनिया का विश्वास जीता है और दुनिया को भारतीय नवोन्मेषकों, उद्यमियों तथा देश की युवा शक्ति से काफी उम्मीदें हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘भारत ने 40 मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. ये एफटीए हमारे युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहे हैं. ऐसे व्यापार समझौते हमारे उद्यमियों के लिए नई साझेदारियों का रास्ता तैयार करते हैं, नए बाजारों तक पहुंच के अवसर देते हैं और युवाओं के लिए करियर की नई संभावनाएं पैदा करते हैं.’’ 

कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त होने वाले 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए. हाल में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भारत का प्रयास यह सुनिश्चित करना रहा है कि ब्रिक्स सहयोग केवल सरकारों तक सीमित न रहे.