एक्सप्लोरर

बिलकिस बानो केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंची गुजरात सरकार, पुनर्विचार याचिका दाखिल कर लगाई ये गुहार

बिलकिस बानो से रेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के 11 दोषियों की समय पूर्व रिहाई को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को फटकार लगाई थी.

गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस बानो बलात्कार मामले में 11 दोषियों की समय पूर्व रिहाई को खारिज करने के फैसले में राज्य के खिलाफ कुछ टिप्पणियों को अनुचित बताते हुए उसे हटाने का अनुरोध किया है.

बिलकिस बानो से रेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के 11 दोषियों की समय पूर्व रिहाई को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणियां की थी. 

गुजरात सरकार ने याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का आठ जनवरी का फैसला स्पष्ट तौर पर त्रुटिपूर्ण था जिसमें राज्य को 'अधिकार हड़पने' और 'विवेकाधिकार का दुरुपयोग' करने का दोषी ठहराया गया था.

याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की एक अन्य समन्वय बेंच ने मई 2022 में गुजरात राज्य को 'उपयुक्त सरकार' कहा था और राज्य को 1992 की छूट नीति के अनुसार दोषियों में से एक के माफी आवेदन पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था. 

पुनर्विचार याचिका में कहा गया है कि 13 मई, 2022 के फैसले के विरोध में समीक्षा याचिका दायर नहीं करने के लिए गुजरात राज्य के खिलाफ 'अधिकार हड़पने' का कोई प्रतिकूल निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है.

याचिका के अनुसार अदालत ने कठोर टिप्पणी की कि गुजरात राज्य ने ‘मिलीभगत से काम किया और प्रतिवादी नंबर तीन/आरोपी के साथ साठगांठ की. याचिका में कहा गया कि यह टिप्पणी न केवल अनुचित है और मामले के रिकॉर्ड के खिलाफ है, बल्कि याचिकाकर्ता-गुजरात राज्य के बारे में गंभीर पूर्वाग्रह पैदा किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था गुजरात सरकार का फैसला

दरअसल, बिलकिस बानो केस में सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने रिहा कर दिया था. इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के खिलाफ सख्त टिप्पणियां करते हुए सभी दोषियों को रिहा करने का फैसला रद्द कर दिया था. कोर्ट से इसे गुजरात के अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ साक्ष्य की वस्तु' नहीं बच्चे, नहीं कर सकते मनोवैज्ञानिक परीक्षण, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
'सिर्फ साक्ष्य की वस्तु' नहीं बच्चे, नहीं कर सकते मनोवैज्ञानिक परीक्षण, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
सायोनी घोष, यूसुफ पठान, TMC के वो 19 बागी सांसद कौन? जिन्होंने ममता के खिलाफ स्पीकर को दी चिट्ठी, ये रही पूरी लिस्ट
सायोनी घोष, यूसुफ पठान, TMC के 19 बागी सांसद कौन? जिन्होंने स्पीकर को दी चिट्ठी, ये रही लिस्ट
'370 रुपये की बिरयानी’, महिला आयोग तक पहुंचा विवाद, कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को समन, इस दिन होंगे पेश
'370 रुपये की बिरयानी’, महिला आयोग तक पहुंचा विवाद, कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को समन, इस दिन होंगे पेश
TMC Crisis Row: 'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल
'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब पूरी तरह खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, जहाजों के निकलने पर नहीं होगी रोकटोक, ट्रंप ने बता दी तारीख
कब पूरी तरह खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, जहाजों के निकलने पर नहीं होगी रोकटोक, ट्रंप ने बता दी तारीख
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ICC Women's T-20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
Peddi BO Day 8: 'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
Census 2027: लैपटॉप-गाड़ी है या नहीं... इस तरह के सवाल जनगणना में क्यों पूछे जाते हैं, क्या है इसकी वजह?
लैपटॉप-गाड़ी है या नहीं... इस तरह के सवाल जनगणना में क्यों पूछे जाते हैं, क्या है इसकी वजह?
Goat Farming Vs Dairy Farming : बकरी पालन या डेयरी पालन... डेयरी के बिजनेस के लिए क्या रहेगा बेस्ट, किसमें ज्यादा मुनाफा?
बकरी पालन या डेयरी पालन... डेयरी के बिजनेस के लिए क्या रहेगा बेस्ट, किसमें ज्यादा मुनाफा?
Embed widget