रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नाम का एलान होने के बाद भूपेश बघेल ने राज्य में फैली हुई नक्सल समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नक्सलवाद को राज्य के विकास के लिए एक गंभीर समस्या बताया, साथ ही इसे खत्म करने के लिए मजबूत कदम उठाने की बात कही.

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने कहा, "नक्सलवाद एक बहुत ही गंभीर समस्या है. कोई भी इसे तुरंत हल नहीं कर सकता है. उनकी इस क्षेत्र पर बहुत मजबूत पकड़ है. नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों के समर्थन के साथ दृढ़ कदम उठाए जाने पर हम उन्हें खत्म करने में सफल होंगे."

बता दें लंबी उठापटक के बाद कांग्रेस ने आज आखिरकार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश सिंह बघेल के नाम पर मुहर लगा दी. भुपेश बघेल कल शाम पांच बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. कल ही मध्य प्रदेश में कमलनाथ और राजस्थान में आशोक गहलोत भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राहुल गांधी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में जाने पर सस्पेंस बरकरार, बोले- अभी फैसला नहीं लिया, सामने कई विकल्प

राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ में कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, जानें कार्यकम की पूरी जानकारी

तेज प्रताप का बड़ा बयान, कहा- मैंने ही तेजस्वी को आगे बढ़ाया, कृष्ण के बिना अर्जुन कुछ नहीं कर सकता