एक्सप्लोरर

Bharat Bandh LIVE Updates: कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा

संसद में पारित हुए कृषि बिलों के खिलाफ देश भर में आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है. बिल के विरोध में किसानों के अलावा विपक्षी दल के कई नेता भी इसके विरोध मे सड़कों पर उतर आए हैं.

Bharat Bandh LIVE Updates Farmers Bill 2020 Protest 25 September 2020 Bharat Bandh latest News Photos and Updates Bharat Bandh LIVE Updates: कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा

Background

दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में पारित किए गए कृषि बिल के विरोध में देश भर में आज किसान संगठन ने भारत बंद बुलाया है. बिल के खिलाफ किसान संगठन बेहद गुस्से में दिख रहें है. किसान बिल के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आज विरोध प्रदर्शन होगा. जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का समर्थन किसानों को पूरी तरह मिलेगा.

 

दिन के 12 बजे के करीब कांग्रेस जंतर मंतर पर किसान बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. इससे पहले गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया था.

 

आपको बता दें, भारत बंद में पंजाब और हरियाणा के किसान अधिक संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते है. वहीं देश भर के 31 किसान संगठनों ने भारत बंद का समर्थन किया है और कृषि बिल के खिलाफ आवाज़ मजबूत की है. कृषि बिल के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने पहले ही साफ कर दिया कि वो पूरी तरह से भारत बंद के समर्थन में रहेंगे. बीकेयू के महासचिव सुखदेव सिंह ने पंजाब में सभी व्यापारियों से अपील की है कि वो इस भारत बंद का समर्थन करें और किसानों के हित में खड़े हो.

 

वहीं, पंजाब में किसानों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. किसानों ने गुरुवार से तीन दिन का रेल यातायात ठप करने का एलान किया है. भारी तादाद में विरोध जताते हुए किसान रेल लाइनों पर बैठ किसान बिल के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी बात नहीं सुनती तो वो सभी 1 अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए रेल यातायात ठप करेंगे.

 

पंजाब की तरह हरियाणा में भी किसान बेहद गुस्से में दिख रहें है. हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बिल के खिलाफ कई संगठन एक जुट होकर भारत बंद का समर्थन कर रहें है. उन्होंने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वो शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करें. किसी भी तरीके का हिंसक काम करने की इजाजत किसी को नहीं दी गई है, और ना ही बर्दाश्त किया जाएगा.

 

वहीं मामले को देखते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के आला अधिकारियो के साथ बैठक कर चर्चा की. उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार रहें. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहें सभी लोगों से अपील की कोरोना को ध्यान में रख दूरी बानायी जाए साथ ही कानून व्यवस्था का भी पूरी ख्याल रखा जाए.

 

विपक्ष का मिल रहा भारत बंद को समर्थन

 

कृषि बिल के खिलाफ किसानों का भारत बंद का समर्थन विपक्ष पूरी तरह करते हुए दिख रहा है. कांग्रेस पार्टी ने साफ कहा कि उनके लाखों कार्यकर्ता किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के खेत पर लात मार रही है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पूरी तरह किसानों के हित में खड़ी है और भारत बंद का समर्थन कर रही है. उन्होनें कहा कि देश के हर राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

 

समाजवादी पार्टी का भी समर्थन भारत बंद में किसानों को मिलते दिख रहा है. सपा ने कहा है कि उनके कार्यकर्ता प्रदेश भर में किसानों के समर्थन में उतरेंगे. समाजवादी पार्टी समेत राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन का एलान किया है. आरजेडी ने कहा कि कृषि बिल के खिलाफ 25 सितंबर सुबह 9 बजे तेजस्वी यादव किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए पार्टी कार्यालय जाएंगे.

 

वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी पूरी तरह किसानों के समर्थन में उतरने की बात कर चुकी है.

 

यह भी पढ़ें.

 

दुनिया में सवा तीन करोड़ कोरोना संक्रमित, मृत्यु दर गिरकर 3.04 फीसदी हुई, 74 फीसदी मरीज ठीक हुए

14:24 PM (IST)  •  25 Sep 2020

तमिलनाडु में राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी इंटरलिंकिंग किसान संघ ने कृषि बिल के खिलाफ अलग अंदाज में प्रदर्शन किया. यहां किसानों ने त्रिची में कलेक्टर कार्यालय के बाहर मानव खोपड़ियों, जंजीरों और नर कंकाल के साथ अपना विरोध दर्ज कराया.
14:01 PM (IST)  •  25 Sep 2020

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी किसानों ने प्रदर्शन किया. लखनऊ से सटे बाराबंकी, सीतापुर और रायबरेली के अलावा पश्चिमी यूपी में किसान सड़क पर उतरे नजर आए. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कई जगहों पर पराली जलाई.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

वीडियोज

'Nehru नहीं होते तो...' Vande Matram चर्चा पर Priyanka Gandhi ने Lok Sabha में क्या कहा? सुनिए
Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta, दरबार साहिब जाकर टेका माथा | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, 'किस किस को प्यार करूं 2' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में
लिवर कैंसर से पहले शरीर करता है ये 5 इशारे, पहचान लिया तो बच जाएगी जान
लिवर कैंसर से पहले शरीर करता है ये 5 इशारे, पहचान लिया तो बच जाएगी जान
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
Video: धीरेंद्र शास्त्री पर छोटी बच्ची ने लुटाया प्यार, पहले वारा फिर रोते हुए दी फ्लाइंग किस- वीडियो वायरल
धीरेंद्र शास्त्री पर छोटी बच्ची ने लुटाया प्यार, पहले वारा फिर रोते हुए दी फ्लाइंग किस- वीडियो वायरल
Embed widget