एक्सप्लोरर

भतीजी के घर बेटी पैदा होने पर पेट्रोल पंप मालिक ने ग्राहकों को दिया स्पेशल ऑफर

भतीजी के घर बेटी पैदा होने पर बैतूल में पेट्रोल पंप मालिक ने 10 फीसदी तक ज्यादा पेट्रोल दिया

Free Petrol: मध्य प्रदेश के बेतूल में एक परिवार में जब लाडली बिटिया का जन्म हुआ तो खुशियों का इजहार कुछ अलग ही अंदाज में किया गया. परिवार में लक्ष्मी आई तो एक पेट्रोल पंप के मालिक ने ग्राहकों को स्पेशल ऑफर देकर इस महंगाई में अचंभित कर दिया. दरअसल, बैतूल के एक पेट्रोल पंप संचालक ने दिव्यांग भतीजी के घर बेटी पैदा होने पर 10 फीसदी तक पेट्रोल मुफ्त में दिया. 13 से 15 अक्टूबर के बीच उपभोक्ताओं को पांच से 10 प्रतिशत ज्यादा पेट्रोल दिया गया. खुद पंप मालिक ने इसकी जानकारी दी.

पेट्रोल पंप संचालक राजेन्द्र सेनानी ने बताया, ‘‘अपनी दिव्यांग भतीजी शिखा के घर बेटी आने पर खुशी को दोगुनी करने के लिए उन्होंने अपनी इटारसी रोड स्थित डीसी सर्विस पेट्रोल पंप से तीन दिन 13, 14 और 15 अक्टूबर को सुबह 9 से 11 बजे तक और शाम में 5 से 7 बजे तक अतिरिक्त पेट्रोल ग्राहकों को देने का एलान किया. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 रूपए के पेट्रोल पर 5 प्रतिशत और 200 से 500 रूपए के पेट्रोल पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेट्रोल दिया गया. सेनानी ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पेट्रोल पंप पर चस्पा भी कर दी थी.

इस विशेष ऑफर का लाभ लेने के लिए ऑफर के समय पर इस पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतार देखी गई. लोग सेनानी के इस अनोखे प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी कर रहे थे. बैतूल जिले के गंज इलाके के रहने वाले सेनानी ने बताया कि उनके दिवंगत बड़े भाई गोपालदास सेनानी की पुत्री शिखा जन्म से ही दिव्यांग हैं. वह बोलने और सुनने में सक्षम नहीं है. संयोगवश कई साल पहले गोपालदास का बीमारी के बाद निधन हो गया था, तब से राजेंद्र सेनानी ने ही शिखा की परवरिश की. इतना ही नहीं दिव्यांग होने के बावजूद उसका रिश्ता तय करवाकर धूमधाम से शादी करवाई. झाबुआ में ब्याही गयी शिखा का पति भी दिव्यांग है जो वर्तमान में भोपाल में नौकरी करता है. 

पेट्रोल पंप संचालक राजेंद्र सेनानी ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्होंने संकल्प लिया था कि शिखा के यहां नया मेहमान आने पर इसे यादगार लम्हे के रूप में स्थापित करूंगा. नवरात्रि के दौरान नौ अक्टूबर को शिखा के यहां एक नवजात कन्या की किलकारी गूंजी तो पूरे परिवार में जश्न का माहौल था. मिठाईयां बांटकर खुशियों का इजहार किया गया. खुशी के लम्हे को और यादगार बनाने के लिए फ्री में पेट्रोल बांटकरअपने ग्राहकों के चेहरे पर भी चमक लाने की कोशिश की.

छत्तीसगढ़: जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने लोगों को कुचला, 1 की मौत, 10 घायल

छत्तीसगढ़: जशपुर में गाड़ी से रौंदे जाने की वारदात पर सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget