Man Dragged By Scooter In Bengaluru: कनार्टक के बेंगलुरु (Bengaluru) में शर्मनाक घटना हुई. यहां स्कूटी सवार एक युवक ने एक वृद्ध को स्कूटी से सड़क पर घसीटा. वृद्ध का शरीर छिल गया था, तो भी युवक ने स्कूटी को नहीं रोका. अब वृद्ध का उपचार चल रहा है.
सड़क पर वृद्ध को स्कूटी से घसीटावृद्ध को स्कूटी से घसीटने (Man dragged by scooter) की घटना का वीडियो सामने आया है. जख्मी वृद्ध को जहां अस्पताल में एडमिट कराया गया है, वहीं आरोपी युवक की भी लोगों ने पिटाई कर दी थी. जिसके बाद उसे भी अस्पताल ले जाना पड़ा. प्रारंभिक तौर पर आरोपी की पहचान, नयनदहल्ली कॉलोनी (Nayandahalli Colony) निवासी अगिरो साहिल, (उम्र 25 साल) के रूप में की गई है, जो एक मेडिकल सेल्समेन बताया जा रहा है.
दोनों को ले जाया गया अस्पतालपुलिस के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड की है. बेंगलुरु वेस्ट के डीसीपी ने बताया कि वृद्ध को स्कूटर से सड़क पर घसीटने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ गोविंदराज नगर पुलिस थाना (Bengaluru Police) में शिकायत दर्ज कराई गई है. बहरहाल वृद्ध अस्पताल में है, उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
वायरल हुआ घटना का वीडियोयहां वीडियो में देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर क्या हुआ. इस घटना की बेंगलुरू पुलिस ने पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जब लोगों ने देखा कि युवक एक वृद्ध को स्कूटी से घसीटते हुए ले जा रहा है तो अन्य वाहन चालकों ने उसे घेरकर रोका. उसके बाद युवक को खूब पीटा. वहीं, वृद्ध को स्कूटी से घसीटने की घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया.
यह भी पढ़ें: 'बंदूक की नौकरी की है, गोली तो खानी पड़ेगी', भोला में रौबदार कैरेक्टर में तब्बू
