एक्सप्लोरर

घोटाले में 21 साल बाद बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी को मिली सजा, 80 लाख का किया था गबन

सीबीआई ने 30 अक्टूबर, 2003 को इस मामले में FIR दर्ज की थी. आरोप था कि पूर्व बैंक अधिकारी और अन्य आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी की साजिश रची और बैंक से कर्ज लेने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया.

Bank Of India Scam: सीबीआई की विशेष अदालत ने बैंक घोटाले के मामले में बैंक ऑफ इंडिया, अहमदाबाद की एसएम रोड ब्रांच के पूर्व चीफ मैनेजर जीवन श्रीनिवास राव को 3 साल की कैद और 1.5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

क्या है पूरा मामला?

सीबीआई ने 30 अक्टूबर, 2003 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी. आरोप था कि पूर्व बैंक अधिकारी और अन्य आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी की साजिश रची और बैंक से कर्ज लेने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. इस साजिश में जाली कोलेटरल सिक्योरिटी (गिरवी संपत्ति) पेश करना, मशीनरी सप्लायर के नाम पर फर्जी खाता खोलना और उसमें बैंक से जारी चेक जमा करना शामिल था.

फर्जी संपत्ति दिखा कर लिया था लोन

आरोपियों ने फर्जी संपत्ति के दस्तावेज दिखाकर लोन लिया, जबकि बैंक अधिकारी ने बिना जांच-पड़ताल के कर्ज को मंजूरी दी. इतना ही नहीं, जब यह घोटाला उजागर होने लगा तो बैंक अधिकारी ने फर्जी कोलेटरल सिक्योरिटी से जुड़े दस्तावेजों को नष्ट कर दिया.

कैसे हुआ घोटाला?

जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक मैनेजर जे. एस. राव ने निजी आरोपियों के साथ मिलकर 30 लाख रुपये का वर्किंग कैपिटल लोन, 25 लाख रुपये का लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) और 25 लाख रुपये का टर्म लोन स्वीकृत किया. कुल मिलाकर 80 लाख रुपये का फर्जी लोन स्वीकृत किया गया, जिससे बैंक को भारी नुकसान हुआ और निजी आरोपियों को फायदा पहुंचा.

बैंक ने भी नहींं की थी जांच

बैंक अधिकारी ने कर्ज देने से पहले जरूरी जांच-पड़ताल नहीं की और न ही कर्ज देने के बाद निगरानी रखी, जबकि उसे पता था कि जिस निजी कंपनी को लोन दिया जा रहा है. वह पहले भी फर्जी कोलेटरल सिक्योरिटी के आधार पर कर्ज ले चुकी थी. इसके बावजूद आरोपी अधिकारी ने गांधीनगर जिले के कलोल तालुका के वायना गांव में स्थित एक जाली संपत्ति को गिरवी रखकर लोन दे दिया.

सीबीआई ने 2005 में दाखिल की थी चार्जशीट

सीबीआई ने 23 दिसंबर, 2005 को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी जे. एस. राव को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा और 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

बैंक घोटालों में सख्ती जरूरी

बैंक घोटाले देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं. पिछले कुछ वर्षों में नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी जैसे बड़े बैंक घोटाले सामने आए हैं, जिनमें बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. ऐसे मामलों में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. बैंक धोखाधड़ी के इस मामले में भी सीबीआई की जांच के बाद दोषी को सजा मिली, जिससे यह साफ हो जाता है कि सरकारी एजेंसियां अब ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- 2047 तक कैसा होगा आंध्र प्रदेश? CM नायडू ने बनाई 2.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की योजना

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
'कोविड वैक्सीन से लोगों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'कोविड वैक्सीन से लोगों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में आपका नंबर कब आएगा

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget