एक्सप्लोरर

'भगवा कपड़े न पहनें, तिलक न लगाएं और घर में रहें...', बांग्लादेश में दहशत के माहौल के बीच ISKCON के प्रवक्ता की हिंदुओं से अपील

राधारमण दास ने इस बात पर जोर दिया कि यह उपाय अस्थायी है और इसका उद्देश्य केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है क्योंकि हिंदू परिवारों को धमकियां मिल रही हैं और उन्हें डराया जा रहा है.

इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने मंगलवार (3 दिसंबर, 2024) को बताया कि हिंदुओं को तिलक और भगवा वस्त्र पहनकर बाहर न निकलने की सलाह दी है. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के कारण सुरक्षा संबंधी खतरे को देखते हुए यह सलाह दी है.

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ गए हैं. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'बांग्लादेश में स्थिति चिंताजनक है. जो साधु और भक्त हमें फोन कर रहे हैं, हमने उनसे कहा है कि वे इस्कॉन अनुयायी या साधु के रूप में अपनी पहचान सार्वजनिक न करें. हमने उनसे घरों या मंदिरों के अंदर ही अपने धर्म का पालन करने को कहा है. हमने उन्हें सलाह दी है कि वे ऐसे कपड़े पहनें जिनसे अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित न हो.'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपाय अस्थायी है और इसका उद्देश्य केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है. राधारमण दास ने कहा, 'यह कोई सलाह या सामान्य दिशा-निर्देश नहीं है, बल्कि यह उन साधुओं और भक्तों के लिए मेरा निजी सुझाव है जो पिछले कुछ दिनों से हमें लगातार फोन कर रहे हैं.' राधारमण दास ने मंदिरों में तोड़फोड़ और धार्मिक समारोहों पर हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे कई भक्तों और उनके परिवारों को धमकियां मिली हैं या उन्हें डराया-धमकाया गया है.'

बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वह एक रैली में भाग लेने के लिए चटगांव जा रहे थे. बांग्लादेश की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया था. राधारमण दास ने दावा किया कि चिन्मय कृष्ण दास का बचाव कर रहे वकील रमन रॉय पर बांग्लादेश में उनके घर पर इस्लामवादियों के एक समूह ने हमला किया.

उन्होंने कहा कि रमन रॉय पर हमले के बाद चिन्मय कृष्ण दास का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई और वकील सुरक्षा चिंताओं के कारण आगे नहीं आया है. उन्होंने कहा, 'हम बांग्लादेश सरकार से अनुरोध करेंगे कि जो वकील मामले में चिन्मय कृष्ण दास की पैरवी करने के लिए तैयार हो उसे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए.'

यह भी पढ़ें:-
'बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले रोकें', विश्व हिंदू परिषद की संयुक्त राष्ट्र से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Baba Vanga Predictions: 2026 में क्या-क्या होने जा रहा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी दे रही बड़ी चेतावनी
2026 में क्या-क्या होने जा रहा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी दे रही बड़ी चेतावनी
झारखंड में JMM-कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या टूटेगा? हेमंत सोरेन के नेता ने दे दिया जवाब
झारखंड में JMM-कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या टूटेगा? हेमंत सोरेन के नेता ने दे दिया जवाब
‘मैं भी इस्तेमाल करूंगा इसे अगर...’, संचार साथी ऐप को लेकर शशि थरूर का बड़ा बयान
‘मैं भी इस्तेमाल करूंगा इसे अगर...’, संचार साथी ऐप को लेकर शशि थरूर का बड़ा बयान
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
Advertisement

वीडियोज

Sanchar Saathi App Controversy: आपके न चाहने पर भी सभी फोन में होगा ये AAP, सरकार का फैसला
BHU Heavy Stone Pelting News: आधी रात BHU में भयंकर बवाल! | CM Yogi | UP Police | Breaking
BHU Student: BHU में आधी रात जमकर बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प | Breaking |UP Police
Bihar Election में हार के बीच Congress का बड़ा कदम, 15 जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी | Breaking
Toyota HILUX goes Electric ! | Auto Live #toyota #hilux #toyotahilux
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Baba Vanga Predictions: 2026 में क्या-क्या होने जा रहा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी दे रही बड़ी चेतावनी
2026 में क्या-क्या होने जा रहा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी दे रही बड़ी चेतावनी
झारखंड में JMM-कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या टूटेगा? हेमंत सोरेन के नेता ने दे दिया जवाब
झारखंड में JMM-कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या टूटेगा? हेमंत सोरेन के नेता ने दे दिया जवाब
‘मैं भी इस्तेमाल करूंगा इसे अगर...’, संचार साथी ऐप को लेकर शशि थरूर का बड़ा बयान
‘मैं भी इस्तेमाल करूंगा इसे अगर...’, संचार साथी ऐप को लेकर शशि थरूर का बड़ा बयान
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
Telugu OTT Release: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' से लेकर 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा
रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' से लेकर 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा
इस स्टेट में निकली क्लर्क के पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
इस स्टेट में निकली क्लर्क के पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
घर के लिए कौन सा रूम हीटर सबसे सही रहता है? जान लें जवाब
घर के लिए कौन सा रूम हीटर सबसे सही रहता है? जान लें जवाब
बहू तो रॉकस्टार निकली, मुंह दिखाई पर दुल्हन ने गिटार बजाकर उड़ाया गर्दा, देखती रह गई मोहल्ले की औरतें- वीडियो वायरल
बहू तो रॉकस्टार निकली, मुंह दिखाई पर दुल्हन ने गिटार बजाकर उड़ाया गर्दा, देखती रह गई मोहल्ले की औरतें
Embed widget